{"_id":"6a84b264452315fe9d0e25fa","slug":"two-parties-clash-over-the-possession-of-hotel-land-four-detained-auraiya-news-c-211-1-aur1008-150003-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: होटल की भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, चार हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: होटल की भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, चार हिरासत में
Wed, 19 Aug 2026 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 19 Aug 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
महिला से पूछताछ करते एसडीएम व सीओ।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना। भगत सिंह चौराहे पर मंगलवार को एक होटल पर कब्जे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। एक पक्ष के लोगों ने बैनामा होने का दावा करते हुए होटल में तोड़फोड़ की। मामला राजस्व व भूमि स्वामित्व से जुड़ा होने से एसडीएम, नायब तहसीलदार, सीओ व कोतवाली प्रभारी समेत पुलिस बल पहुंचा। पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं होटल संचालक की तहरीर पर छह पर प्राथमिकी दर्ज की है।
भगत सिंह चौराहे के पास करीब 50 वर्ष से मौजीलाल होटल संचालित है। होटल संचालक पक्ष के अजीत सिंह का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने होटल का सामान बाहर फेंक दिया। दूसरे पक्ष के प्रशांत गुप्ता व सचिन गुप्ता का कहना है कि उन्होंने होटल की भूमि का मां शशि देवी के नाम 28 अप्रैल को बिधूना के विजय सागर गुप्ता से बैनामा कराया था।
दाखिल-खारिज हो चुका है। वह कब्जा लेने पहुंचे थे। होटल संचालक पक्ष का कहना है कि होटल गाटा संख्या 394 पर है, जबकि विपक्षी का बैनामा भूमि संख्या 395 का है। जबकि दूसरा पक्ष बैनामा गाटा संख्या 394 में होना बता रहे हैं। एसडीएम कमल कुमार सिंह ने बताया कि मामला सिविल कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन
न्यायालय के आदेश के अनुसार कार्रवाई कराई जाएगी। सीओ पी पुनीत मिश्रा ने कहा कि विवाद राजस्व और भूमि स्वामित्व से जुड़ा है। इसलिए सिविल न्यायालय के आदेश के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विवाद ने पकड़ा राजनीतिक तूल
विवाद पर सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम व पूर्व मंत्री विनोद यादव कक्का समेत कई पदाधिकारी कोतवाली पहुंचे। उन्होंने एसडीएम व सीओ से निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की। नेताओं ने अधिकारियों से कहा कि जमीन के दस्तावेज व न्यायालय के आदेश की जांच कराई जाए।
छह के खिलाफ प्राथमिकी
सीओ बिधूना पुनीत मिश्रा ने बताया कि गांधी नगर निवासी होटल संचालक के बेटे अमन कश्यप की तहरीर पर राजीव गुप्ता, व प्रशांत गुप्ता, सचिन गुप्ता, सौम्या गुप्ता, शशि गुप्ता और पटें गुप्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही। वहीं पहले पक्ष से आशीष और अमन व दूसरे पक्ष से प्रशांत व सचिन गुप्ता को हिरासत में लिया है।