{"_id":"6a84b24baddd2cefc4096cfe","slug":"digital-x-ray-machine-fails-due-to-heavy-load-patients-turned-away-auraiya-news-c-211-1-aur1006-149997-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: अधिक लोड के चलते जवाब दे गई डिजिटल एक्सरे मशीन, लौटे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: अधिक लोड के चलते जवाब दे गई डिजिटल एक्सरे मशीन, लौटे मरीज
Wed, 19 Aug 2026 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 19 Aug 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
एक्सरे कक्ष के बाहर बैठे मरीज। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ककोर। चिचौली मेडिकल कॉलेज में मरीजों को एक्सरे जांच के लिए लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह समस्या पिछले एक माह से बनी हुई है। मंगलवार को डिजिटल एक्सरे मशीन खराब होने से मरीजों की दिक्कतें और बढ़ गईं। मशीन पर अधिक लोड होने के कारण जवाब दे गई। इसके बाद मैन्युअल एक्सरे मशीन से जांच जारी रखी गई। इसमें मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा। कई मरीज शाम का इंतजार किए बिना ही वापस लौट गए।
मेडिकल कॉलेज में सालों पुरानी मैन्युअल मशीन सहित कुल तीन एक्सरे मशीनें हैं। मरीजों की बढ़ी संख्या डिजिटल एक्सरे मशीन झेल नहीं पा रही है। 15 अगस्त के बाद रविवार, सोमवार और मंगलवार को ओपीडी में रिकॉर्ड 1800 से ज्यादा मरीज पहुंचे। इनमें से 200 से अधिक मरीज एक्सरे के लिए कतार में खड़े थे। मैन्युअल मशीन से 20-20 मरीजों की जांच एक-एक घंटे के अंतराल से हो रही है। अधिकारियों ने मशीन दुरुस्त कराने के लिए तकनीकी टीम को सूचना दी है।
-- -- -
लगातार एक्सरे जांच होने से गर्म हो जाती मशीनें
एक्सरे कक्ष में तैनात स्टाफ के अनुसार मरीजों की भीड़ होने पर लगातार जांचें की जाती है। ऐसे में डिजिटल एक्सरे मशीनें लगातार चलने से गर्म हो जाती है। एक माह में कई बार यह समस्या सामने आई है। मैन्युअल जांच में मरीजों को इंतजार करना पड़ता है। जबकि डिजिटल एक्सरे जांच में तुरंत रिपोर्ट मिल जाती है।
विज्ञापन
वर्जन-- -
डिजिटल एक्सरे मशीन खराब हो गई है। तकनीकी टीम को सूचना दे दी गई है। मंगलवार को रिकॉर्ड 1800 से ज्यादा मरीज पहुंचे हैं। हालांकि मैन्युअल एक्सरे कराए जा रहे हैं। कुछ देरी हो सकती है।
-डॉ. पवन कुमार शर्मा, सीएमएस मेडिकल कॉलेज
एक्सरे की मशीनें पुरानी हैं। एक मशीन तो जिला अस्पताल के दौरान की है। इस समस्या को खत्म करने के लिए एक हजार एमए क्षमता वाली बड़ी मशीन का टेंडर किया गया है। जल्द ही मशीन मुहैया हो जाएगी।
-डॉ. मुकेशवीर सिंह, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज

वर्जन