सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   NEET PG 2022 Counselling Round 1 Choice Filling Ends TOMORROW at mcc.nic.in

NEET PG 2022: नीट पीजी दाखिलों के लिए कल तक भर सकेंगे च्वॉइस, 28 को जारी होगा अलॉटमेंट रिजल्ट

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sat, 24 Sep 2022 04:56 PM IST
विज्ञापन
सार

NEET PG 2022 Counselling: नीट पीजी 2022 काउंसलिंग राउंड 01 का दौर जारी है। पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए नीट पीजी 2022 काउंसलिंग च्वॉइस फिलिंग की अंतिम तिथि रविवार, 25 सितंबर, 2022 है। 

NEET PG 2022 Counselling Round 1 Choice Filling Ends TOMORROW at mcc.nic.in
NEET PG Counselling 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार
Follow Us

MCC NEET PG 2022 Counselling: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की ओर से जारी आधिकारिक काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर (NEET PG) यानी नीट पीजी 2022 काउंसलिंग राउंड 01 का दौर जारी है। पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए नीट पीजी 2022 काउंसलिंग च्वॉइस फिलिंग की अंतिम तिथि रविवार, 25 सितंबर, 2022 है।  

विज्ञापन
loader
Trending Videos

उम्मीदवार अपनी पसंद जमा करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट - mcc.nic.in पर जा सकते हैं। नीट पीजी 2022 काउंसलिंग राउंड 01 च्वॉइस फिलिंग प्रक्रिया पहली बार 20 सितंबर, 2022 को शुरू हुई थी। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि उम्मीदवारों को 25 सितंबर, 2022 तक रात 11:55 बजे तक अपनी पसंद भरने की अनुमति दी जाएगी। च्वॉइस लॉकिंग 25 सितंबर, 2022 को दोपहर 03 बजे से 11:55 बजे के बीच की जाएगी। NEET PG 2022 काउंसलिंग राउंड 01 सीट आवंटन रिजल्ट 28 सितंबर, 2022 को जारी किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

MCC NEET PG 2022 Counselling: राउंड 01 विकल्प भरने के चरण

  • चरण 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - www.mcc.nic.in पर जाएं
  • चरण 2: होम पेज पर 'पीजी मेडिकल काउंसलिंग' टैब पर क्लिक करें।
  • चरण 3: साइन इन करने के लिए 'ऑनलाइन पंजीकरण' लिंक पर क्लिक करें।
  • चरण 4: अपने NEET PG रोल नंबर, पासवर्ड और अन्य क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉग इन करें।
  • चरण 5: ब्रांच- स्पेशलिटी विषय और शिक्षण संस्थानों की अपनी पसंद भरें।
  • चरण 6: विकल्पों को लॉक करें और 'सबमिट' पर क्लिक करें।

 

MCC NEET PG 2022 Counselling याद रखने योग्य महत्वपूर्ण तिथियां

  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    च्वॉइस फिलिंग की आखिरी तारीख 25 सितंबर, 2022 है
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    काउंसलिंग राउंड 01 के लिए च्वॉइस लॉकिंग 25 सितंबर, 2022 को दोपहर 03 बजे से 11:55 बजे तक की जा सकती है।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सीट आवंटन की प्रक्रिया 26 से 27 सितंबर, 2022 चलेगी।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    NEET PG 2022 काउंसलिंग राउंड 01 रिजल्ट 28 सितंबर, 2022 को जारी किया जाएगा।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सीट आवंटन के बाद रिपोर्टिंग और ज्वॉइनिंग 29 सितंबर, 2022 से 04 अक्तूबर, 2022 तक।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed