NEET UG Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती हो गई है? MCC ने दिया सुधार का मौका, चॉइस फिलिंग भी आज से शुरू
NEET UG Counselling 2026: नीट यूजी काउंसलिंग के राउंड-1 में रजिस्ट्रेशन के दौरान गलती करने वाले उम्मीदवारों के लिए राहत की खबर है। एमसीसी ने रजिस्ट्रेशन रीसेट की सुविधा शुरू की है, जिसके जरिए रजिस्ट्रेशन में सुधार का विकल्प दिया गया है। इसके साथ ही पहले राउंड की चॉइस फिलिंग भी आज से शुरू हो गई है। अभ्यर्थी नीचे दी गई जरूरी तिथियां कैलेंडर में नोट कर लें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEET UG Counselling 2026: नीट यूजी काउंसलिंग 2026 के राउंड-1 में रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने के लिए RESET रजिस्ट्रेशन विकल्प एक्टिव कर दिया है। वहीं, राउंड-1 की चॉइस फिलिंग भी शुरू हो गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
रजिस्ट्रेशन में गलती हो गई है तो क्या करें?
जिन उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन के दौरान गलती से गलत जानकारी भर दी है या गलत विकल्प चुन लिया है, वे अनलॉक/रीसेट रजिस्ट्रेशन विकल्प का इस्तेमाल कर सकते हैं।
एमसीसी के अनुसार, रजिस्ट्रेशन में सुधार की सुविधा 12 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे तक उपलब्ध रहेगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे तय समयसीमा के भीतर अपनी जानकारी जांच लें और जरूरत होने पर सुधार कर लें।
यह भी पढ़ें: नीट यूजी काउंसलिंग के पंजीकरण के बाद ये काम नहीं किया तो हो सकती है परेशानी, तीन डॉक्यूमेंट जरूर करें डाउनलोड
चॉइस फिलिंग कब से शुरू हुई?
- एमसीसी ने नीट यूजी काउंसलिंग 2026 के राउंड-1 के लिए चॉइस फिलिंग शुरू कर दी है।
- उम्मीदवार MBBS, BDS और अन्य यूजी मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स चुन सकते हैं।
- चॉइस फिलिंग की अंतिम तारीख 13 अगस्त 2026 है।
उम्मीदवार अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स जोड़ने के साथ ही उनका क्रम बदल या किसी विकल्प को हटा भी सकते हैं। यह बदलाव चॉइस लॉकिंग की समयसीमा खत्म होने तक किया जा सकेगा।
ग्राफिक पर क्लिक कर देखें पूरा वीडियो गाइड:
चॉइस लॉकिंग कब होगी?
राउंड-1 की चॉइस लॉकिंग सुविधा 12 अगस्त शाम 4 बजे से 13 अगस्त सुबह 11 बजे तक उपलब्ध रहेगी। उम्मीदवारों को इस अवधि में अपनी पसंद को लॉक करना होगा।
एक बार चॉइस लॉक होने के बाद उसमें कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा। इसलिए लॉक करने से पहले सभी विकल्पों और उनकी प्राथमिकता को अच्छी तरह जांच लेना जरूरी है।
सीट अलॉटमेंट रिजल्ट कब आएगा?
राउंड-1 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 17 अगस्त 2026 को जारी किया जाएगा। सीटों का आवंटन उम्मीदवार की नीट यूजी रैंक, चॉइस, आरक्षण नियम और उपलब्ध सीटों के आधार पर किया जाएगा।
उम्मीदवार चॉइस लॉक करने के बाद उसकी कॉपी डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें। काउंसलिंग से जुड़े आगे के अपडेट के लिए एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से चेक करते रहें।