फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   AILET 2027 Registration Begins: Apply Online by November 10, Exam on December 13

AILET 2027: अखिल भारतीय कानून प्रवेश परीक्षा के लिए आज से आवेदन शुरू, 10 नवंबर तक भरें फॉर्म; कब होगा एग्जाम?

Fri, 07 Aug 2026 04:36 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Fri, 07 Aug 2026 04:36 PM IST
सार

AILET 2027 Registration: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली ने ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 10 नवंबर तक फॉर्म भर सकते हैं। परीक्षा 13 दिसंबर को ऑफलाइन होगी। 

विज्ञापन
AILET 2027 Registration Begins: Apply Online by November 10, Exam on December 13
AILET 2027 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

AILET 2027 Registration: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली (NLU Delhi) ने अखिल भारतीय कानून प्रवेश परीक्षा 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार आज यानी 7 अगस्त 2026 से आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 10 नवंबर 2026 है।

विज्ञापन

कब होगी परीक्षा?

एआईएलईटी 2027 के जरिए एनएलयू दिल्ली के स्नातक और परास्नातक कानून पाठ्यक्रमों में दाखिला दिया जाएगा। परीक्षा 13 दिसंबर 2026 को ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 30 नवंबर 2026 को जारी किया जाएगा।

 
प्रमुख गतिविधि तारीख
एआईएलईटी 2027 आवेदन शुरू 7 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 10 नवंबर 2026
प्रवेश पत्र जारी 30 नवंबर 2026
एआईएलईटी 2027 परीक्षा 13 दिसंबर 2026
परीक्षा का माध्यम ऑफलाइन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

एआईएलईटी 2027 के लिए कौन कर सकता है आवेदन?

स्नातक कानून पाठ्यक्रमों के लिए उम्मीदवार का 12वीं या इसके बराबर की परीक्षा पास होना जरूरी है। जो उम्मीदवार 12वीं की परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं।

परास्नातक कानून पाठ्यक्रमों के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त कानून की डिग्री होनी चाहिए। विस्तृत योग्यता शर्तें विश्वविद्यालय की आधिकारिक अधिसूचना में दी जाएंगी।

विज्ञापन

आवेदन के लिए किन दस्तावेजों की जरूरत होगी?

एआईएलईटी 2027 का फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को कुछ जरूरी दस्तावेज तैयार रखने चाहिए। इनमें  शामिल हैं:

  • वैध ईमेल आईडी
  • मोबाइल नंबर
  • 10वीं और 12वीं की अंकतालिका
  • परास्नातक पाठ्यक्रम के उम्मीदवारों के लिए स्नातक की अंकतालिका
  • सरकारी फोटो पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर


आरक्षित या विशेष श्रेणी के उम्मीदवारों को जरूरत के अनुसार संबंधित प्रमाणपत्र भी अपलोड करना होगा।

एआईएलईटी 2027 का फॉर्म कैसे भरें?

  • उम्मीदवार सबसे पहले एनएलयू दिल्ली के आधिकारिक प्रवेश पोर्टल पर जाएं।
  • एआईएलईटी 2027 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण करें। 
  • इसके बाद लॉगिन कर व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
  • अब जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें। 
  • आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करें। 
  • आवेदन पूरा होने के बाद इसकी एक प्रति डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed