BHU CUET 2026: बीएचयू में यूजी प्रवेश के दूसरे राउंड का सीट अलॉटमेंट जारी, सीट मिलने के बाद तुरंत करें ये काम
BHU CUET Round 2 Cutoff 2026: बीएचयू ने सीयूईटी यूजी 2026 प्रवेश के दूसरे राउंड की कटऑफ और सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों को सीट मिली है, उन्हें 8 अगस्त 2026 तक फीस जमा कर प्रवेश पक्का करना होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BHU CUET Round 2 Cutoff 2026: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय ने CUET UG 2026 के तहत दूसरे राउंड की कटऑफ और सेंट्रलाइज्ड एडमिशन प्रोसेस CAP-UG सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने CAP-UG के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक पोर्टल admission.bhu.ac.in या अपने CUET लॉगिन के जरिए सीट आवंटन की स्थिति देख सकते हैं।
कब आया था पहले राउंड का रिजल्ट?
पहले राउंड का रिजल्ट 1 अगस्त को जारी किया गया था, जबकि अब दूसरे राउंड की प्रक्रिया पूरी की गई है।
सीट मिलने के बाद क्या करना होगा?
दूसरे राउंड में सीट मिलने वाले उम्मीदवारों को सबसे पहले अपना अलॉटमेंट लेटर ध्यान से देखना होगा। इसके बाद तय समय के भीतर ऑनलाइन सीट कन्फर्मेशन फीस जमा करनी होगी। यदि समय पर फीस जमा नहीं की जाती है, तो आवंटित सीट रद्द हो सकती है। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 8 अगस्त 2026 (रात्रि 11.59 बजे) है।
'फ्रीज' और 'फ्लोट' विकल्प में क्या अंतर है?
अगर उम्मीदवार आवंटित सीट से संतुष्ट हैं और उसी कॉलेज या कोर्स में प्रवेश लेना चाहते हैं, तो उन्हें 'Freeze' विकल्प चुनना होगा।
वहीं, जो उम्मीदवार अगले राउंड में अपनी पसंद के बेहतर कॉलेज या कोर्स के लिए मौका चाहते हैं, वे 'Float/Slide' विकल्प चुन सकते हैं। पहले राउंड में फ्लोट या स्लाइड चुनने वाले अभ्यर्थियों को मेरिट और सीट उपलब्धता के आधार पर अपग्रेडेड विकल्प दिया जाएगा।
दस्तावेजों का सत्यापन क्यों जरूरी है?
बीएचयू ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवारों द्वारा अपलोड किए गए सभी दस्तावेज, जैसे कक्षा 10 और 12 की मार्कशीट, जाति या अन्य आरक्षण प्रमाण पत्र, CUET आवेदन में दी गई जानकारी से पूरी तरह मेल खाने चाहिए। किसी भी तरह की गड़बड़ी मिलने पर प्रवेश प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।
जिन्हें सीट नहीं मिली, उनके लिए क्या विकल्प है?
जिन उम्मीदवारों को दूसरे राउंड में सीट नहीं मिली है या जो अपनी पसंद के उच्च प्राथमिकता वाले कोर्स का इंतजार कर रहे हैं, वे आगे होने वाले काउंसलिंग राउंड में स्वतः शामिल रहेंगे। उन्हें अलग से नया पंजीकरण करने की जरूरत नहीं होगी।
कैसे देखें कटऑफ?
कटऑफ और सीट अलॉटमेंट देखने के लिए उम्मीदवार इन आसान स्टेप्स का पालन कर सकते हैं।
- बीएचयू की आधिकारिक वेबसाइट admission.bhu.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर CAP-UG 2026 सेक्शन खोलें।
- BHU CUET Round 2 Cutoff/CAP-UG Round 2 Seat Allotment Result लिंक पर क्लिक करें।
- CUET आवेदन संख्या और पासवर्ड या जन्म तिथि दर्ज करके लॉगिन करें।
- स्क्रीन पर सीट अलॉटमेंट स्टेटस और कोर्सवार कटऑफ देख लें।
- भविष्य के लिए कटऑफ और अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।