BCECE LE Seat Allotment: बीसीईसीई लेटरल एंट्री राउंड-2 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, कब शुरू होगा मॉप-अप राउंड?
BCECE LE Round 2 Seat Allotment 2026: बीसीईसीई लेटरल एंट्री राउंड-2 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी हो गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करके अपना अलॉटमेंट स्टेटस देख सकते हैं। अलॉटमेंट लेटर 12 से 14 अगस्त तक डाउनलोड होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BCECE LE Round 2 Seat Allotment 2026: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा बोर्ड (BCECEB) ने लेटरल एंट्री राउंड-2 का सीट आवंटन जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने लेटरल एंट्री काउंसलिंग के दूसरे राउंड में हिस्सा लिया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर अपना सीट अलॉटमेंट रिजल्ट देख सकते हैं।
उम्मीदवार अपने रोल नंबर या आवेदन संख्या और पासवर्ड की मदद से लॉग इन करके सीट अलॉटमेंट का परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। सीटों का आवंटन उम्मीदवार की मेरिट, भरे गए कॉलेज विकल्प और उपलब्ध सीटों के आधार पर किया गया है।
अलॉटमेंट लेटर कब डाउनलोड कर सकेंगे?
बोर्ड के अनुसार, दूसरे राउंड का अलॉटमेंट लेटर 12 अगस्त से 14 अगस्त 2026 तक डाउनलोड किया जा सकेगा। जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित हुई है, उन्हें निर्धारित समय के भीतर दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
मॉप-अप राउंड के लिए सीट मैट्रिक्स कब आएगी?
राउंड-2 के बाद खाली बची सीटों को भरने के लिए मॉप-अप राउंड आयोजित किया जाएगा। इसके लिए 13 से 14 अगस्त 2026 के बीच सीट मैट्रिक्स जारी की जाएगी।
दस्तावेज सत्यापन के लिए किन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होगी?
सीट मिलने वाले उम्मीदवारों को सत्यापन के समय निम्नलिखित दस्तावेज साथ रखने होंगे।
- 10वीं और 12वीं की एडमिट कार्ड, मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट
- BCECE 2026 एडमिट कार्ड
- BCECE 2026 रैंक कार्ड
- BCECE आवेदन फॉर्म (Part-A और Part-B) की हार्ड कॉपी
- प्रोविजनल अलॉटमेंट ऑर्डर
- चॉइस स्लिप
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- आय प्रमाणपत्र
- निवास (डोमिसाइल) प्रमाणपत्र
- बायोमेट्रिक फॉर्म के साथ सत्यापन स्लिप की दो प्रतियां (अनिवार्य)
किस कोर्स में मिलेगा प्रवेश?
अभ्यर्थियों को बीटेक (BTech), बीफार्मा (BPharm) और विभिन्न पैरामेडिकल स्नातक पाठ्यक्रमों के दूसरे वर्ष (Lateral Entry) में बिहार के विभिन्न संस्थानों में प्रवेश दिया जाता है।