फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   HPBOSE SOS Revaluation Result 2026 Out: Download Class 10, 12 Rechecking Marksheet at hpbose.org

HPBOSE SOS Result 2026: एचपी ओपन स्कूल 10वीं-12वीं रीवैल्यूएशन और री-चेकिंग का रिजल्ट जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Thu, 06 Aug 2026 02:38 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Thu, 06 Aug 2026 02:38 PM IST
सार

HPBOSE SOS Revaluation Result 2026: हिमाचल बोर्ड ने स्टेट ओपन स्कूल 10वीं और 12वीं के रीवैल्यूएशन और री-चेकिंग रिजल्ट जारी कर दिए हैं। जिन छात्रों ने उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच के लिए आवेदन किया था, वे अब संशोधित अंक और मार्कशीट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
HPBOSE SOS Revaluation Result 2026 Out: Download Class 10, 12 Rechecking Marksheet at hpbose.org
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

HPBOSE SOS Revaluation Result 2026: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने स्टेट ओपन स्कूल (SOS) की 10वीं और 12वीं परीक्षा के रीवैल्यूएशन और री-चेकिंग के नतीजे जारी कर दिए हैं। जिन छात्रों ने अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच या अंकों के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया था, वे अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

विज्ञापन


बोर्ड ने संशोधित मार्कशीट भी जारी कर दी है। छात्र अपने रोल नंबर की मदद से लॉगिन कर रीवैल्यूएशन या री-चेकिंग के बाद अपडेट हुए अंक देख और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर इस संशोधित मार्कशीट का इस्तेमाल आगे की प्रवेश प्रक्रिया या अन्य शैक्षणिक कार्यों में किया जा सकता है।

विज्ञापन

रिजल्ट कैसे चेक करें?

एचपीबीओएसई एसओएस 10वीं और 12वीं रीवैल्यूएशन/री-चेकिंग रिजल्ट देखने के लिए इन आसान चरणों का पालन करें-

  • सबसे पहले एचपीबीओएसई की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
  • होमपेज पर Results सेक्शन पर क्लिक करें।
  • SOS 10th Re-Evaluation/Re-Checking Result, March-2026 या SOS 12th Re-Evaluation/Re-Checking Result, March-2026 लिंक चुनें।
  • अपना रोल नंबर दर्ज करके लॉगिन करें।
  • स्क्रीन पर संशोधित मार्कशीट दिखाई देगी।
  • भविष्य के लिए मार्कशीट डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।


यदि किसी कारणवश आधिकारिक वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक होने से पेज खुलने में समय लगे, तो थोड़ा इंतजार करें और कुछ देर बाद दोबारा प्रयास करें। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट से जुड़ी सटीक और प्रामाणिक जानकारी के लिए केवल आधिकारिक पोर्टल का ही इस्तेमाल करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed