फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   Maharashtra NEET UG Counselling 2026 Registration Begins at cetcell.mahacet.org; Check CAP Round 1 Schedule

Maharashtra NEET UG Counselling: महाराष्ट्र में MBBS-BDS दाखिले की प्रक्रिया शुरू, नोट करें काउंसलिंग शेड्यूल

Thu, 06 Aug 2026 06:12 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Thu, 06 Aug 2026 06:12 PM IST
सार

Maharashtra NEET UG Counselling 2026: महाराष्ट्र में नीट यूजी काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आज से शुरू हो गया है। आवेदन, डॉक्यूमेंट अपलोड, फीस जमा करने से लेकर मेरिट लिस्ट, चॉइस फिलिंग और सीट अलॉटमेंट तक का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। आवेदन से पहले जरूरी नियम और महत्वपूर्ण तारीखें जरूर जान लें।
 

विज्ञापन
Maharashtra NEET UG Counselling 2026 Registration Begins at cetcell.mahacet.org; Check CAP Round 1 Schedule
Maharashtra NEET UG Counselling 2026 - फोटो : AI Generated

विस्तार

Maharashtra NEET UG Counselling 2026: महाराष्ट्र में MBBS और BDS पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए नीट यूजी काउंसलिंग 2026 की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्य कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने 85 प्रतिशत राज्य कोटा सीटों के लिए काउंसलिंग का विस्तृत कार्यक्रम जारी किया है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक काउंसलिंग पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

कब तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन?

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 6 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थी 12 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं, जरूरी दस्तावेज अपलोड करने और निर्धारित शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 13 अगस्त 2026 तय की गई है।


CAP राउंड-1 का पूरा शेड्यूल

कार्यक्रम तारीख
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू 6 अगस्त 2026
रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 12 अगस्त 2026
दस्तावेज अपलोड और फीस जमा करने की अंतिम तिथि 13 अगस्त 2026
ऑनलाइन दस्तावेज सत्यापन 7 से 14 अगस्त 2026
प्रोविजनल मेरिट लिस्ट 15 अगस्त 2026
फाइनल मेरिट लिस्ट और सीट मैट्रिक्स 18 अगस्त 2026
कॉलेज चॉइस फिलिंग और लॉकिंग 19 से 22 अगस्त 2026
CAP राउंड-1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 23 अगस्त 2026
आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग 24 से 28 अगस्त 2026
विज्ञापन
विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

महाराष्ट्र के 85 प्रतिशत राज्य कोटा की सीटों के लिए केवल वही अभ्यर्थी पात्र होंगे, जिनके पास वैध महाराष्ट्र डोमिसाइल प्रमाणपत्र है और जिन्होंने कक्षा 10वीं एवं 12वीं की पढ़ाई राज्य से पूरी की है। अन्य राज्यों के उम्मीदवार निजी मेडिकल कॉलेजों की संस्थागत सीटों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

कौन से दस्तावेजों की होगी जरूरत?

रजिस्ट्रेशन करने से पहले अभ्यर्थियों यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि उनके पास सभी आवश्यक दस्तावेज मौजूद हैं। इस प्रक्रिया के दौरान इन दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ सकती है:

  • NEET UG 2026 स्कोरकार्ड
  • निवास प्रमाणपत्र
  • 10वीं-12वीं की मार्कशीट
  • नोटिस में बताए गए अन्य जरूरी दस्तावेज


इसके साथ 1,000 रुपये का रजिस्ट्रेशन शुल्क भी ऑनलाइन जमा करना होगा।

आगे के राउंड में क्या फिर से चॉइस भरनी होगी?

हां। स्टेट CET सेल ने स्पष्ट किया है कि दूसरे या उसके बाद के काउंसलिंग राउंड में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को नई कॉलेज चॉइस फिर से भरनी होगी। पहले राउंड में भरे गए विकल्प अगले राउंड में स्वतः लागू नहीं होंगे।

इसके अलावा, यदि कोई उम्मीदवार सीट स्वीकार करने के बाद Status Retention Form जमा करता है, तो उसे आगे होने वाले अपग्रेडेशन राउंड में शामिल नहीं किया जाएगा। इसलिए यह विकल्प चुनने से पहले सभी नियम अच्छी तरह समझ लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed