NEET UG Counselling 2026: नीट यूजी काउंसलिंग के पहले राउंड की चॉइस फिलिंग टली, अब इस दिन से शुरू होगी
NEET UG Counselling 2026: नीट यूजी काउंसलिंग में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट है। एमसीसी ने राउंड-1 की चॉइस फिलिंग की तारीख बदल दी है। अब प्रक्रिया 8 अगस्त दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। पहले निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह प्रक्रिया आज, 6 अगस्त से शुरू होनी थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEET UG Counselling 2026: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नीट यूजी काउंसलिंग के पहले राउंड की चॉइस फिलिंग प्रक्रिया फिलहाल स्थगित कर दी है। पहले यह प्रक्रिया 6 अगस्त से शुरू होनी थी, लेकिन अब उम्मीदवार 8 अगस्त दोपहर 12 बजे से अपनी पसंद के मेडिकल कॉलेजों और कोर्स का चयन कर सकेंगे।
एमसीसी ने गुरुवार को जारी आधिकारिक नोटिस में बताया कि राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) द्वारा पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों से संबंधित नए निर्देश जारी किए जाने के बाद यह फैसला लिया गया है।
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे काउंसलिंग से जुड़े सभी नए अपडेट के लिए एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित नजर बनाए रखें।
क्यों टली चॉइस फिलिंग प्रक्रिया?
एमसीसी के अनुसार, एनएमसी ने 5 अगस्त 2026 को PwBD उम्मीदवारों के लिए एमबीबीएस प्रवेश से संबंधित दिशा-निर्देशों में एक एडेंडम जारी किया है। यह संशोधन 27 जुलाई 2026 को जारी गाइडलाइन में किया गया है।
नए निर्देश सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (DEPwD) की ओर से जारी ज्ञापन के अनुरूप किए गए हैं। इन्हीं बदलावों को लागू करने के लिए चॉइस फिलिंग की शुरुआत की तारीख आगे बढ़ाई गई है।
अब कब शुरू होगी चॉइस फिलिंग?
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, उम्मीदवार 8 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे से चॉइस फिलिंग और चॉइस लॉकिंग की प्रक्रिया शुरू कर सकेंगे। इस दौरान वे अपनी पसंद के मेडिकल कॉलेज और कोर्स का चयन कर सकेंगे।
क्या काउंसलिंग के बाकी शेड्यूल में बदलाव हुआ है?
फिलहाल एमसीसी ने अपने नोटिस में केवल चॉइस फिलिंग की शुरुआत की तारीख में बदलाव की जानकारी दी है। काउंसलिंग प्रक्रिया के अन्य चरणों में किसी बदलाव की घोषणा नहीं की गई है। यदि आगे कोई नया संशोधन होता है तो उसकी सूचना एमसीसी की ओर से आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।