फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   BCECE LE Round 2 Seat Allotment 2026 Out at bceceboard.bihar.gov.in; Download Allotment Result

BCECE LE Seat Allotment: बीसीईसीई लेटरल एंट्री राउंड-2 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, कब शुरू होगा मॉप-अप राउंड?

Thu, 06 Aug 2026 08:13 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Thu, 06 Aug 2026 08:13 PM IST
सार

BCECE LE Round 2 Seat Allotment 2026: बीसीईसीई लेटरल एंट्री राउंड-2 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी हो गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करके अपना अलॉटमेंट स्टेटस देख सकते हैं। अलॉटमेंट लेटर 12 से 14 अगस्त तक डाउनलोड होगा।

विज्ञापन
BCECE LE Round 2 Seat Allotment 2026 Out at bceceboard.bihar.gov.in; Download Allotment Result
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

BCECE LE Round 2 Seat Allotment 2026: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा बोर्ड (BCECEB) ने लेटरल एंट्री राउंड-2 का सीट आवंटन जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने लेटरल एंट्री काउंसलिंग के दूसरे राउंड में हिस्सा लिया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर अपना सीट अलॉटमेंट रिजल्ट देख सकते हैं।

विज्ञापन


उम्मीदवार अपने रोल नंबर या आवेदन संख्या और पासवर्ड की मदद से लॉग इन करके सीट अलॉटमेंट का परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। सीटों का आवंटन उम्मीदवार की मेरिट, भरे गए कॉलेज विकल्प और उपलब्ध सीटों के आधार पर किया गया है।

विज्ञापन

अलॉटमेंट लेटर कब डाउनलोड कर सकेंगे?

बोर्ड के अनुसार, दूसरे राउंड का अलॉटमेंट लेटर 12 अगस्त से 14 अगस्त 2026 तक डाउनलोड किया जा सकेगा। जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित हुई है, उन्हें निर्धारित समय के भीतर दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

मॉप-अप राउंड के लिए सीट मैट्रिक्स कब आएगी?

राउंड-2 के बाद खाली बची सीटों को भरने के लिए मॉप-अप राउंड आयोजित किया जाएगा। इसके लिए 13 से 14 अगस्त 2026 के बीच सीट मैट्रिक्स जारी की जाएगी।

विज्ञापन

दस्तावेज सत्यापन के लिए किन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होगी?

सीट मिलने वाले उम्मीदवारों को सत्यापन के समय निम्नलिखित दस्तावेज साथ रखने होंगे।

  • 10वीं और 12वीं की एडमिट कार्ड, मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट
  • BCECE 2026 एडमिट कार्ड
  • BCECE 2026 रैंक कार्ड
  • BCECE आवेदन फॉर्म (Part-A और Part-B) की हार्ड कॉपी
  • प्रोविजनल अलॉटमेंट ऑर्डर
  • चॉइस स्लिप
  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • आय प्रमाणपत्र
  • निवास (डोमिसाइल) प्रमाणपत्र
  • बायोमेट्रिक फॉर्म के साथ सत्यापन स्लिप की दो प्रतियां (अनिवार्य)

किस कोर्स में मिलेगा प्रवेश?

अभ्यर्थियों को बीटेक (BTech), बीफार्मा (BPharm) और विभिन्न पैरामेडिकल स्नातक पाठ्यक्रमों के दूसरे वर्ष (Lateral Entry) में बिहार के विभिन्न संस्थानों में प्रवेश दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed