फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   NMMSS 2026-27 Registration Begins: Check Eligibility, Benefits and Application Process

NMMSS 2026-27: राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन शुरू; कौन भर सकता है फॉर्म? जानें सभी जरूरी शर्तें

Fri, 07 Aug 2026 12:39 PM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Fri, 07 Aug 2026 12:39 PM IST
सार

NMMSS 2026-27 Registration: राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना 2026-27 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए वित्तीय सहायता दी जाती है। पात्र छात्र निर्धारित अंतिम तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
NMMSS 2026-27 Registration Begins: Check Eligibility, Benefits and Application Process
छात्रवृत्ति (Scholarship) - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

NMMSS 2026-27 Registration: आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी छात्रों के लिए राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना (NMMSS) 2026-27 के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस योजना के माध्यम से छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए वित्तीय सहायता दी जाती है, ताकि आर्थिक परेशानियों के कारण उनकी शिक्षा प्रभावित न हो।

विज्ञापन


नए और नवीनीकरण (रिन्यूअल) दोनों श्रेणी के छात्र राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (NSP) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 तय की गई है। पात्र छात्रों को समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन

क्या है आवेदन के नियम?

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना (NMMSS) का लाभ उन छात्रों को दिया जाता है जो सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त या स्थानीय निकाय के स्कूलों में कक्षा 9 में पढ़ रहे हैं। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी छात्रों को पढ़ाई जारी रखने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है।

यदि छात्र निर्धारित शर्तों को पूरा करते रहते हैं, तो छात्रवृत्ति को कक्षा 10 से 12 तक भी जारी रखा जा सकता है। इसके अलावा, छात्र इस योजना के साथ अन्य कल्याणकारी छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते वे संबंधित योजनाओं की पात्रता शर्तों को पूरा करते हों।

NMMSS Scholarship 2026-27: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल scholarships.gov.in पर जाएं।
  • यदि पहली बार आवेदन कर रहे हैं, तो New Registration पर क्लिक करके पंजीकरण पूरा करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद प्राप्त यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • उपलब्ध छात्रवृत्ति योजनाओं में से National Means-cum-Merit Scholarship Scheme (NMMSS) का चयन करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
  • सभी विवरण जांचने के बाद आवेदन फॉर्म जमा कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed