फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   MCC NEET UG Counselling 2026: 3 Important Documents to Download After Registration to Avoid Future Problems

NEET UG Counselling: पंजीकरण के बाद ये काम नहीं किया तो हो सकती है परेशानी, तीन डॉक्यूमेंट जरूर करें डाउनलोड

Fri, 07 Aug 2026 07:00 AM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Fri, 07 Aug 2026 07:00 AM IST
सार

NEET UG Counselling 2026 का रजिस्ट्रेशन करने के बाद भी एक जरूरी काम बाकी रहता है, जिसे कई उम्मीदवार नजरअंदाज कर देते हैं। यही छोटी-सी चूक आगे परेशानी की वजह बन सकती है। एमसीसी ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि पंजीकरण करने के बाद खासतौर पर तीन दस्तावेज जरूर डाउनलोड और सेव करें।
 

विज्ञापन
MCC NEET UG Counselling 2026: 3 Important Documents to Download After Registration to Avoid Future Problems
NEET UG Counselling 2026 - फोटो : AI Generated

विस्तार

NEET UG Counselling 2026: नीट यूजी काउंसलिंग के पहले राउंड का रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। अगर आपने मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन और फीस भुगतान कर दिया है, तो अब एक जरूरी काम और करना है। कई उम्मीदवार फॉर्म भरने के बाद कुछ अहम दस्तावेज डाउनलोड करना भूल जाते हैं, जबकि आगे सीट आवंटन, रिपोर्टिंग या किसी भी तरह की जांच के दौरान इनकी जरूरत पड़ सकती है।

विज्ञापन


आइए जानते हैं कि अगर आपने काउंसलिंग में शामिल होने के लिए पंजीकरण किया है, तो वो कौन से तीन दस्तावेज हैं जिनकी कॉपी डाउनलोड करके सेव करना जरूरी है।

विज्ञापन

रजिस्ट्रेशन शुरू करने से पहले किन बातों का ध्यान रखें?

  • एमसीसी ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि आवेदन केवल आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर ही करें।
  • वही मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी इस्तेमाल करें, जो आपने NEET UG 2026 आवेदन के समय दर्ज की थी।
  • साथ ही आवेदन स्वयं भरें और किसी एजेंट या अनजान व्यक्ति पर निर्भर न रहें।

रजिस्ट्रेशन के बाद कौन-से तीन डॉक्यूमेंट जरूर डाउनलोड करें?

अगर आपने रजिस्ट्रेशन, फीस भुगतान और चॉइस लॉकिंग पूरी कर ली है, तो इन तीन दस्तावेजों को तुरंत डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख लें-

  • रजिस्ट्रेशन स्लिप
  • फीस भुगतान की रसीद
  • लॉक की गई चॉइस की सूची


ये तीनों दस्तावेज आगे की काउंसलिंग प्रक्रिया में जरूरत पड़ने पर आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं। इसलिए इन्हें मोबाइल के साथ-साथ ईमेल या क्लाउड स्टोरेज में भी सुरक्षित रखना अच्छा रहेगा।

ग्राफिक पर क्लिक कर देखें वीडियो:

विज्ञापन

हाई सिक्योरिटी पासवर्ड क्यों संभालकर रखना जरूरी है?

रजिस्ट्रेशन के दौरान उम्मीदवार को हाई सिक्योरिटी पासवर्ड बनाना होता है। इसी पासवर्ड का इस्तेमाल आगे लॉगिन और चॉइस लॉकिंग के समय भी किया जाता है। इसलिए इसे सुरक्षित जगह पर लिखकर या सेव करके रखें।

चॉइस लॉक करते समय किन बातों का ध्यान रखें?

  • फीस जमा होने के बाद उम्मीदवार मेडिकल कॉलेजों और कोर्स की अपनी पसंद भर सकते हैं।
  • जरूरत पड़ने पर विकल्पों का क्रम बदला जा सकता है या कोई विकल्प हटाया भी जा सकता है।
  • एक बार चॉइस लॉक होने के बाद उसमें कोई बदलाव नहीं किया जा सकता।
  • इसलिए लॉक करने से पहले सभी विकल्पों की अच्छी तरह जांच जरूर करें।

क्या पूरा फॉर्म एक ही बार में भरना जरूरी है?

  • नहीं। यदि आवेदन एक बार में पूरा नहीं हो पाता है, तो उम्मीदवार बीच में लॉग आउट कर सकते हैं।
  • बाद में दोबारा लॉगिन करके वहीं से प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सकती है, जहां से उसे छोड़ा था।
  • रजिस्ट्रेशन और चॉइस लॉकिंग पूरी होने के बाद आगे की सीट आवंटन प्रक्रिया एमसीसी की तय समय-सारिणी के अनुसार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed