JNU Admission 2026: डिप्लोमा ऑफ प्रोफिशिएंसी कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन शुरू, इस दिन जारी होगी मेरिट लिस्ट
JNU: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए डिप्लोमा ऑफ प्रोफिशिएंसी कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित अंतिम तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय 24 अगस्त 2026 को संभावित मेरिट सूची जारी करेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JNU Admission 2026: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए डिप्लोमा ऑफ प्रोफिशिएंसी (DOP) कोर्स में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 6 अगस्त 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 अगस्त 2026 रात 11:50 बजे तक है।
मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास कर चुके छात्र इस कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय के अनुसार, प्रवेश के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा तय नहीं की गई है। प्रवेश प्रक्रिया के तहत संभावित मेरिट सूची 24 अगस्त 2026 को जारी की जाएगी।
कौन आवेदन कर सकता है?
जेएनयू के डिप्लोमा ऑफ प्रोफिशिएंसी (DOP) कार्यक्रम में प्रवेश के लिए वे सभी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं या इसके समकक्ष परीक्षा पास की हो। इस कोर्स में आवेदन करने के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा नहीं रखी गई है, इसलिए छात्र और अन्य इच्छुक अभ्यर्थी दोनों आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को मेरिट सूची, दस्तावेज सत्यापन, फीस जमा करने और प्रवेश प्रक्रिया से जुड़े सभी अपडेट के लिए समय-समय पर जेएनयू के आधिकारिक प्रवेश पोर्टल पर नजर बनाए रखनी चाहिए।
नोट करें अहम तिथियां
| गतिविधि | तिथि |
|---|---|
| आवेदन की अंतिम तिथि | 17 अगस्त 2026 (रात 11:50 बजे तक) |
| संभावित मेरिट सूची जारी | 24 अगस्त 2026 |
| प्री-एनरोलमेंट रजिस्ट्रेशन और फीस जमा | 24 अगस्त से 27 अगस्त 2026 |
| दस्तावेज सत्यापन (फिजिकल वेरिफिकेशन) | 31 अगस्त 2026 |
| प्रवेश/रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि | 10 सितंबर 2026 |
JNU DOP Admission 2026: कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले जेएनयू के आधिकारिक प्रवेश पोर्टल jnuee.jnu.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर DOP Admission 2026-27 के लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी जरूरी जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन आईडी और पासवर्ड बनाएं।
- लॉगिन कर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।
- मांगी गई जानकारी और दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- सभी विवरण जांचने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें।