NIOS Internship 2026-27: गणित और सांख्यिकी के छात्रों के लिए इंटर्नशिप का मौका, 31 अगस्त तक करें आवेदन
NIOS Internship Programme 2026-27: राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए इंटर्नशिप प्रोग्राम के आवेदन शुरू कर दिए हैं। यह कार्यक्रम उन छात्रों के लिए खास अवसर है जो सांख्यिकी, गणित और संबंधित क्षेत्रों में करियर बनाना चाहते हैं। इच्छुक उम्मीदवार 31 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NIOS Internship Programme: सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) ने नेशनल इंटर्नशिप इन ऑफिशियल स्टैटिस्टिक्स (एनआईओएस) 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह कार्यक्रम उन छात्रों के लिए विशेष रूप से लाभकारी है, जो सांख्यिकी, गणित, अर्थशास्त्र, डाटा साइंस, शोध तथा सार्वजनिक नीति जैसे क्षेत्रों में कॅरिअर बनाना चाहते हैं। इंटर्नशिप के दौरान प्रतिभागियों को विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में वास्तविक सरकारी परियोजनाओं पर कार्य करने का अवसर मिलेगा, जिससे उनकी व्यावहारिक समझ के साथ-साथ पेशेवर कौशल का भी विकास होगा।
आवश्यक योग्यताएं
इस इंटर्नशिप के लिए भारत या विदेश के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय के छात्र आवेदन कर सकते हैं। स्नातक के दूसरे वर्ष या चौथे सेमेस्टर के वे विद्यार्थी, जिनके पाठ्यक्रम में सांख्यिकी या गणित का कम-से-कम एक विषय शामिल हो तथा जिन्होंने 12वीं कक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हों, आवेदन के पात्र हैं। इसके अतिरिक्त, स्नातकोत्तर के विद्यार्थी, शोधार्थी तथा पिछले दो वर्षों के भीतर स्नातक या स्नातकोत्तर की डिग्री पूरी कर चुके अभ्यर्थी भी निर्धारित पात्रता शर्तों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
आधुनिक तकनीकों से होंगे परिचित
यह इंटर्नशिप केवल एक प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं, बल्कि छात्रों को सरकारी कार्यप्रणाली, आधिकारिक आंकड़ों के उपयोग और आधुनिक डाटा तकनीकों को समझने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करती है। इसके अंतर्गत प्रतिभागियों को पाइथन प्रोग्रामिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, डाटा एनालिटिक्स, वेब स्क्रैपिंग, यूआई यूएक्स, जीडीपी अनुमान, एसडीजी, सीपीआई, पीएलएफएस, एएसयूएसई, पर्यावरण सांख्यिकी तथा अन्य प्रमुख सांख्यिकीय और डाटा-आधारित परियोजनाओं से जुड़कर व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
स्टाइपेंड व प्रमाणपत्र
इस योजना की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि चयनित इंटर्न को प्रतिमाह दस हजार रुपये का स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा। इंटर्नशिप की अवधि दो से छह माह तक होगी। अभ्यर्थी अपनी पसंद के अनुसार दिल्ली स्थित मुख्यालय या विभिन्न राज्यों के क्षेत्रीय कार्यालयों में इंटर्नशिप कर सकते हैं। इंटर्नशिप सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाएगा।
- भारत और विदेश के मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों के पात्र छात्र आवेदन कर सकते हैं।
- वास्तविक सरकारी परियोजनाओं पर विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में कार्य करने का मौका मिलेगा।
- पाइथन, एआई, मशीन लर्निंग, डाटा एनालिटिक्स समेत कई क्षेत्रों में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होगा।
ऐसे करें आवेदन
इच्छुक उम्मीदवार एमओएसपीआई की आधिकारिक वेबसाइट internship.mospi.gov.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त, 2026 निर्धारित की गई है।