{"_id":"6a75b49c80f0e0eadc09935e","slug":"ludhiana-congress-erupts-in-another-row-with-slogans-of-baghel-go-back-raised-with-vading-labelled-a-syco-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"लुधियाना कांग्रेस में फिर घमासान,लगे बघेल गो बैक के नारे, वड़िंग बोले RSS के चमचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना कांग्रेस में फिर घमासान,लगे बघेल गो बैक के नारे, वड़िंग बोले RSS के चमचे
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Fri, 07 Aug 2026 04:04 PM IST
Link Copied
लुधियाना में पंजाब कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक के दौरान वीरवार को पार्टी के अंदरूनी विवाद खुलकर सामने आ गए। गुरु नानक देव भवन में आयोजित ‘हर बूथ कांग्रेस मजबूत’ बैठक में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष और लुधियाना सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु के समर्थक आमने-सामने हो गए। दोनों गुटों की ओर से जमकर नारेबाजी हुई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। बैठक में पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल भी मौजूद थे। हंगामा बढ़ने पर राजा वड़िंग ने दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं को शांत रहने की अपील की। जब स्थिति नहीं संभली तो उन्होंने कुछ कार्यकर्ताओं को बाहर जाने के लिए कहा। इसी दौरान वड़िंग ने मंच से कुछ समर्थकों को ‘RSS के चमचे’ कहकर बाहर जाने को कहा, जिसके बाद विवाद और बढ़ गया। इससे पहले पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस के मंच पर पहुंचने के दौरान भी उनके समर्थन में नारे लगे। इसके बाद आशु और वड़िंग गुट के समर्थकों ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। कुछ समय तक वरिष्ठ नेता पूरे घटनाक्रम को देखते रहे। वहीं, एक समर्थक ने भूपेश बघेल की तस्वीर वाली टी-शर्ट लहराते हुए ‘बघेल गो बैक’ के नारे भी लगाए। वड़िंग ने बाद में आशु गुट पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि खुद को लुधियाना कांग्रेस का सर्वेसर्वा समझने वाले नेताओं के नेतृत्व में पार्टी पिछले चुनाव में शहर की सभी छह विधानसभा सीटें हार गई थी। उन्होंने कहा कि पूरे घटनाक्रम की विस्तृत रिपोर्ट केंद्रीय कांग्रेस आलाकमान को भेजी जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।