फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   UP NEET UG Counselling 2026: Round 1 Registration Begins, Apply by August 12 at upneet.gov.in

UP NEET UG Counselling: यूपी नीट यूजी काउंसलिंग के लिए आवेदन शुरू, नोट करें शेड्यूल; जानें फीस और जरूरी नियम

Fri, 07 Aug 2026 03:33 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Fri, 07 Aug 2026 03:33 PM IST
सार

UP NEET UG Counselling 2026: यूपी नीट यूजी काउंसलिंग के राउंड-1 का रजिस्ट्रेशन आज 7 अगस्त से शुरू हो गया है। MBBS और BDS में दाखिले के लिए उम्मीदवार 12 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को चॉइस फिलिंग से पहले फीस, सिक्योरिटी मनी और दस्तावेजों से जुड़ी कुछ जरूरी बातें भी जरूर जान लेनी चाहिए।
 

विज्ञापन
UP NEET UG Counselling 2026: Round 1 Registration Begins, Apply by August 12 at upneet.gov.in
UP NEET UG Counselling 2026 - फोटो : AI Generated

विस्तार

UP NEET UG Counselling 2026: उत्तर प्रदेश में नीट यूजी 2026 के जरिए MBBS और BDS में दाखिले की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। यूपी नीट यूजी काउंसलिंग के राउंड 1 का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 7 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे से शुरू हो गया है। उम्मीदवार 12 अगस्त को दोपहर 2 बजे तक रजिस्ट्रेशन और जरूरी दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


यह काउंसलिंग उत्तर प्रदेश के सरकारी और निजी मेडिकल व डेंटल कॉलेजों में राज्य कोटे की MBBS और BDS सीटों पर दाखिले के लिए आयोजित की जा रही है।

यूपी नीट यूजी काउंसलिंग के लिए आवेदन की अंतिम तारीख क्या है?

रजिस्ट्रेशन और दस्तावेज अपलोड करने की अंतिम समय सीमा 12 अगस्त 2026 दोपहर 2 बजे है। वहीं रजिस्ट्रेशन फीस और सिक्योरिटी मनी 12 अगस्त शाम 5 बजे तक जमा की जा सकती है।

 

प्रक्रिया तारीख और समय
रजिस्ट्रेशन शुरू 7 अगस्त, दोपहर 12 बजे
रजिस्ट्रेशन व डॉक्यूमेंट अपलोड की अंतिम तिथि 12 अगस्त, दोपहर 2 बजे
फीस व सिक्योरिटी मनी की अंतिम तिथि 12 अगस्त, शाम 5 बजे

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रजिस्ट्रेशन फीस कितनी है?

यूपी नीट यूजी काउंसलिंग में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को 2,000 रुपये की गैर-वापसी योग्य रजिस्ट्रेशन फीस जमा करनी होगी। आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को ऑनलाइन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए एक नोडल सेंटर भी चुनना होगा।

विज्ञापन

सिक्योरिटी मनी कितनी जमा करनी होगी?

चॉइस फिलिंग के लिए सिक्योरिटी मनी जमा करना जरूरी है।

  • सरकारी मेडिकल और डेंटल सीटों के लिए यह 30,000 रुपये
  • निजी मेडिकल सीटों के लिए 2 लाख रुपये
  • निजी डेंटल सीटों के लिए 1 लाख रुपये

सरकारी और निजी मेडिकल/डेंटल सीटों में एक साथ भाग लेने वाले उम्मीदवारों को 2 लाख रुपये जमा करने होंगे। सरकारी और निजी डेंटल सीटों के लिए यह राशि 1 लाख रुपये है।

कौन से दस्तावेज तैयार रखें?

उम्मीदवारों को हाईस्कूल की मार्कशीट और प्रमाण पत्र, इंटरमीडिएट की मार्कशीट, डोमिसाइल प्रमाण पत्र और लागू होने पर श्रेणी/आरक्षण प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा।

OBC और EWS उम्मीदवारों के प्रमाण पत्र 1 अप्रैल 2026 या उसके बाद जारी होने चाहिए। आरक्षण का लाभ लेने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के निर्धारित प्रारूप में जारी प्रमाण पत्र ही मान्य होंगे।

चॉइस लॉक करना क्यों जरूरी है?

रजिस्ट्रेशन के बाद उम्मीदवारों को अपनी पसंद के कॉलेज और पाठ्यक्रम चुनने होंगे। चॉइस भरने के बाद उसे लॉक करना अनिवार्य है। अगर उम्मीदवार चॉइस लॉक नहीं करता है तो उसे सीट आवंटन प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा। लॉक की गई चॉइस में बाद में कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा।

पहले राउंड में सीट मिलने पर क्या होगा?

पहले राउंड में फ्री एग्जिट की सुविधा है। सीट मिलने के बाद यदि उम्मीदवार दाखिला नहीं लेता है तो उसकी सिक्योरिटी मनी वापस कर दी जाएगी। ऐसे उम्मीदवार आगे दूसरे और तीसरे राउंड की काउंसलिंग में भी शामिल हो सकेंगे।

सरकारी कॉलेज में दाखिला संबंधित कॉलेज में होगा, जबकि निजी कॉलेज में प्रवेश सरकार द्वारा तय नोडल सेंटर के माध्यम से पूरा किया जाएगा।

यूपी नीट यूजी काउंसलिंग में आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर जाएं।
  • रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक कर आवेदन फॉर्म भरें।
  • मांगे गए जरूरी दस्तावेज और प्रमाण पत्र अपलोड करें।
  • रजिस्ट्रेशन फीस और सिक्योरिटी मनी ऑनलाइन जमा करें।
  • सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें।
  • आवेदन फॉर्म और शुल्क भुगतान की रसीद डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed