सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   NTA SWAYAM January 2026 Exam Registration Begins, Check Important Dates

NTA SWAYAM January: स्वयं जनवरी सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 12 मई; 17 जून से होंगे एग्जाम

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Thu, 16 Apr 2026 05:36 PM IST
विज्ञापन
सार

NTA SWAYAM 2026 January Registration: एनटीए ने स्वयं जनवरी 2026 सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। ये परीक्षाएं 17 से 21 जून 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी, जिसमें विभिन्न विषयों के लिए उम्मीदवार परीक्षा दे सकेंगे।

NTA SWAYAM January 2026 Exam Registration Begins, Check Important Dates
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

NTA SWAYAM 2026 January: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने स्वयं जनवरी 2026 सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल 2026 से शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस परीक्षा का आयोजन देश के विभिन्न प्रमुख संस्थानों जैसे आईआईएम, इग्नू और अन्य भागीदार विश्वविद्यालयों द्वारा संचालित ऑनलाइन पाठ्यक्रमों के लिए किया जाएगा। इस परीक्षा के तहत लगभग 900 पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।

Trending Videos

कब होंगे एग्जाम?

स्वयं जुलाई 2026 की परीक्षाएं 17 जून से 21 जून 2026 तक विभिन्न शिफ्टों में आयोजित की जाएंगी। ये परीक्षाएं कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) और हाइब्रिड मोड दोनों में आयोजित की जाएंगी। आधिकारिक सूचना के अनुसार, परीक्षा विभिन्न तिथियों पर अलग-अलग विषयों के लिए ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्येक परीक्षा में आमतौर पर 50 प्रश्न होंगे, जो उम्मीदवार द्वारा चुने गए कोर्स पर आधारित होंगे। यह परीक्षा व्यवसाय प्रबंधन, अर्थशास्त्र, कंप्यूटर विज्ञान, शिक्षा, मानविकी, इंजीनियरिंग और कौशल आधारित विषयों सहित कई क्षेत्रों के लिए आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार अपनी रुचि और पात्रता के अनुसार कोर्स का चयन कर सकते हैं।

देखें अहम तिथियां

कार्यक्रम तिथि
ऑनलाइन आवेदन जमा करना 15 अप्रैल 2026 से 11 मई 2026 (रात 11:50 बजे तक)
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 12 मई 2026 (रात 11:50 बजे तक)
आवेदन सुधार विंडो 13 मई 2026 से 15 मई 2026 (रात 11:50 बजे तक)
परीक्षा शहर की जानकारी बाद में वेबसाइट पर घोषित की जाएगी
प्रवेश पत्र डाउनलोड बाद में जारी किया जाएगा
परीक्षा तिथियां 17, 18, 19, 20 और 21 जून 2026
परीक्षा अवधि 180 मिनट (3 घंटे)
आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in, exams.nta.nic.in/swayam

समस्या आने पर यहां करें संपर्क

अगर किसी उम्मीदवार को आवेदन करने में कोई परेशानी होती है, तो वे 011-40759000 पर फोन कर सकते हैं या swayam@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं। साथ ही, परीक्षा से जुड़ी नई जानकारी के लिए उम्मीदवारों को NTA की वेबसाइट nta.ac.in और exams.nta.nic.in/swayam को नियमित रूप से देखते रहना चाहिए।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/swayam/ पर जाएं।
  • अब “New Registration” पर क्लिक करके अपनी बेसिक जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म को ध्यान से भरें।
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स जैसे फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • फॉर्म को अच्छे से चेक करके सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed