सब्सक्राइब करें

UNESCO: यूनेस्को का फ्री कार्यक्रम, संस्कृति और परंपराओं को तस्वीरों से दिखाने का मौका; ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

मुकेश श्रीवास्तव, कॅरिअर सलाहकार Published by: Shahin Praveen Updated Fri, 17 Apr 2026 02:45 PM IST
सार

UNESCO Free Program: यूनेस्को का यह फ्री प्रोग्राम युवाओं को अपनी संस्कृति और परंपराओं को तस्वीरों के माध्यम से प्रस्तुत करने का अवसर देता है। प्रतिभागियों को दिखाना होगा कि कैसे ये परंपराएं आज भी इतिहास और विरासत को जीवित रखती हैं।

विज्ञापन
UNESCO Free Program for Youth, Show Culture Through Photos, Know Registration Process
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

UNESCO: तेजी से बदलती दुनिया में, जहां सामाजिक, शैक्षिक और सांस्कृतिक संरचनाएं निरंतर परिवर्तनशील हैं, तब युवाओं की रचनात्मक अभिव्यक्ति अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए यूनेस्को द्वारा 'सिल्क रोड्स प्रोग्राम' के अंतर्गत 'यूथ आइज ऑन द सिल्क रोड्स' फोटो प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। यह प्रतियोगिता युवाओं को अपनी कल्पनाशीलता, सांस्कृतिक समझ और एक समावेशी विश्व के प्रति अपने दृष्टिकोण को अभिव्यक्त करने का मंच प्रदान करती है।

Trending Videos
UNESCO Free Program for Youth, Show Culture Through Photos, Know Registration Process
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

कार्यक्रम का उद्देश्य

इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विभिन्न संस्कृतियों के बीच संवाद, सहिष्णुता और पारस्परिक समझ को बढ़ावा देना है। यूनेस्को अपनी विभिन्न पहलों के माध्यम से ज्ञान और शिक्षा तक समान पहुंच सुनिश्चित करने, सीखने की प्रक्रिया को प्रोत्साहित करने तथा वैश्विक स्तर पर युवाओं को जोड़ने का कार्य करता है। यह प्रतियोगिता उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो युवाओं को अपनी कला के माध्यम से दुनिया को जोड़ने और अपनी सोच को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
UNESCO Free Program for Youth, Show Culture Through Photos, Know Registration Process
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

क्या है थीम?

इस वर्ष प्रतियोगिता की थीम 'लिविंग हेरिटेज अलॉन्ग द सिल्क रोड' रखी गई है। प्रतिभागियों को अपने फोटोग्राफ्स के माध्यम से यह दिखाना होगा कि किस प्रकार परंपराएं, सांस्कृतिक अभिव्यक्तियां और रीति-रिवाज सिल्क रोड क्षेत्रों के साझा इतिहास को आज भी जीवंत बनाए हुए हैं। इसमें बुनाई, कढ़ाई, मिट्टी के बर्तन बनाना जैसे पारंपरिक शिल्पों के साथ-साथ संगीत, नृत्य, लोककथाएं और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियां भी शामिल कीं जा सकती हैं।

UNESCO Free Program for Youth, Show Culture Through Photos, Know Registration Process
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

आयु-सीमा

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को दो आयु वर्गों में बांटा गया है-पहला 14 से 17 वर्ष और दूसरा 18 से 25 वर्ष। अभ्यर्थी अपनी आयु के अनुसार संबंधित श्रेणी में आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
UNESCO Free Program for Youth, Show Culture Through Photos, Know Registration Process
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

क्या-क्या मिलेगा?

इस प्रतियोगिता में विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं। प्रत्येक श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को प्रोफेशनल कैमरा, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को सेमी-प्रोफेशनल कैमरा तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को मानक डिजिटल कैमरा प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, लगभग 60 सर्वश्रेष्ठ तस्वीरों को 'यूथ लेंस ऑन द सिल्क रोड' नामक एक पेशेवर फोटो एल्बम में शामिल किया जाएगा तथा उन्हें अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनियों में भी प्रदर्शित किया जा सकता है। साथ ही, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का भी मौका मिल सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed