सब्सक्राइब करें

Productivity: ब्रेक समय की बर्बादी नहीं, बल्कि खुद को फिर से मजबूत और तैयार करने का देती है मौका; जानें कैसे

किरा शब्रम, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू Published by: Shahin Praveen Updated Thu, 16 Apr 2026 11:57 AM IST
सार

Harvard Business Review: तेज भागती जिंदगी में कभी-कभी रुकना भी जरूरी होता है। ब्रेक हमें तरोताजा बनाकर नई ऊर्जा और बेहतर फोकस के साथ आगे बढ़ने की ताकत देता है।

विज्ञापन
Taking a break isn’t wasting time, it’s recharging your strength for success
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

Productivity: आजकल लोगों पर काम का दबाव इतना बढ़ गया है कि बिना रुके लंबे समय तक काम करते रहना उनकी मजबूरी हो गई है। लेकिन लगातार काम करते रहने से थकान बढ़ती है, जिससे नींद और सेहत दोनों पर बुरा असर पड़ता है। इसका प्रभाव काम की गुणवत्ता के साथ-साथ निजी जीवन पर भी पड़ता है। ऐसे में छोटे-छोटे ब्रेक यानी माइक्रो ब्रेक लेना एक अच्छी आदत बन सकती है, जो मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं। ये छोटे ब्रेक दिमाग को थोड़ी राहत देते हैं और ध्यान बनाए रखने में भी मदद करते हैं।

Trending Videos
Taking a break isn’t wasting time, it’s recharging your strength for success
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

फोकस बनाए रखने का जरिया

शारीरिक थकान से बचने और उसे कम करने के लिए समय-समय पर ब्रेक लेना बहुत जरूरी है। यह तरीका न सिर्फ नए तनाव को कम करता है, बल्कि पहले से उत्पन्न तनाव को भी दूर करने में मदद करता है। ब्रेक लेने से दिमाग तरोताजा रहता है और ध्यान बनाए रखना आसान हो जाता है।

इसके जरिये आप अपने काम, टीम और पूरे संगठन की कार्यक्षमता भी बेहतर बना सकते हैं। साथ ही, ब्रेक के दौरान लोगों से जुड़कर अपने सामाजिक और सांस्कृतिक रिश्तों को भी मजबूत किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Taking a break isn’t wasting time, it’s recharging your strength for success
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

माइंडफुलनेस का अभ्यास करें

ब्रेक लेना मानसिक और शारीरिक सेहत के लिए बेहद जरूरी है, लेकिन इसके लिए लंबा समय निकालना जरूरी नहीं होता। दिन-भर में लिए गए छोटे-छोटे माइक्रो ब्रेक भी थकान को कम करने और ध्यान को बेहतर बनाए रखने में काफी मददगार होते हैं। हल्की शारीरिक गतिविधि, जैसे कुछ मिनट टहलना या स्ट्रेचिंग करना, शरीर को दोबारा ऊर्जा से भर देता है और काम में ताजगी लाता है। इसके साथ ही, माइंडफुलनेस या गहरी सांस लेने जैसे सरल अभ्यास तनाव को कम करते हैं।

Taking a break isn’t wasting time, it’s recharging your strength for success
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

बर्नआउट की संभावना होती कम 

ब्रेक को आप अपने भविष्य को बेहतर बनाने के एक प्रभावी उपाय के रूप में अपना सकते हैं। काम के दौरान छोटे-छोटे ब्रेक लेने से आप लंबे समय तक अच्छा प्रदर्शन कर पाते हैं। इससे थकान कम होती है और नौकरी छोड़ने या बर्नआउट की संभावना में भी कमी आती है। नियमित ब्रेक लेने से आपका ध्यान और ऊर्जा लंबे समय तक बनी रहती है, जिससे आप हर चुनौती से निपट सकते हैं।

  • काम के बीच ब्रेक लेना शरीर और दिमाग दोनों के लिए जरूरी है।
  • एक छोटा ब्रेक आपको पुनः ऊर्जा देता है।
  • थोड़ी देर का आराम आपको लंबे समय तक सक्रिय रखता है।
  • थकान में नहीं, ताजगी में बेहतर काम होता है।
  • जब आप खुद को समय देते हैं, तभी प्रगति की राह पर आगे बढ़ पाते हैं।
विज्ञापन
Taking a break isn’t wasting time, it’s recharging your strength for success
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

ताकि गुणवत्ता बनी रहे 

ब्रेक को सामान्य आदत की तरह अपनाएं और दूसरों को भी बिना झिझक ब्रेक लेने के लिए प्रेरित करें। केवल लंबे समय तक काम करते हुए दिखने के बजाय, काम की गुणवत्ता पर ध्यान देना ज्यादा जरूरी है। इससे टीम पर अनावश्यक दबाव कम होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed