सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   AIIMS NORCET 10 Result 2026 OUT at aiimsexams.ac.in; Check list of selected candidates, Stage-2 on 30 Apr

AIIMS NORCET 10 Result: एम्स नॉरसेट-10 स्टेज-1 का रिजल्ट जारी, यहां देखें सफल उम्मीदवारों की सूची का पीडीएफ

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Thu, 16 Apr 2026 07:54 PM IST
विज्ञापन
सार

AIIMS NORCET 10 Stage-1 Result 2026 OUT: एम्स दिल्ली ने नॉरसेट-10 परीक्षा के पहले चरण का रिजल्ट जारी कर दिया है। सफल उम्मीदवारों की सूची का पीडीएफ नीचे दिया गया है। स्टेज-2 की परीक्षा के लिए 14,527 अभ्यर्थियों को चुना गया है। चरण-2 परीक्षा 30 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। 
 

AIIMS NORCET 10 Result 2026 OUT at aiimsexams.ac.in; Check list of selected candidates, Stage-2 on 30 Apr
AIIMS NORCET 10 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

AIIMS NORCET 10 Result 2026: अखिल भारतीय आयुर्वेद विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली ने 16 अप्रैल, 2026 को नॉरसेट-10 परीक्षा के पहले चरण का परिणाम घोषित कर दिया है। जो भी छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। प्रथम चरण की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र द्वितीय चरण की परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे।

Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन



स्टेज-1 की परीक्षा 11 अप्रैल, 2026 को देश भर के विभिन्न निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के माध्यम से एम्स नई दिल्ली, अन्य एम्स समेत देश के कई प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों में ग्रुप बी नर्सिंग स्टाफ के 2551 से अधिक पदों को भरा जाएगा।

स्टेज-2 के लिए 14,527 योग्य

एम्स, दिल्ली ने परिणाम के साथ ही श्रेणीवार कटऑफ अंक की भी घोषणा की है। परीक्षा के लिए 97,149 अभ्यर्थियों को चुना गया था, जिनमें से 92,026 ने परीक्षा दी। इनमें से 51,451 को योजना के तहत योग्य घोषित किया गया। स्टेज-2 की परीक्षा के लिए 14,527 अभ्यर्थियों को चुना गया है।

स्टेज-2 परीक्षा 30 अप्रैल, 2026 को आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड 27 अप्रैल, 2026 को जारी किया जाएगा और परीक्षा के राज्य और शहर के बारे में परीक्षा से 7 दिन पहले, यानी 23 अप्रैल, 2026 को सूचित किया जाएगा।

AIIMS NORCET 10 Cut Off: श्रेणीवार कटऑफ

इस बार अनारक्षित (UR) श्रेणी की कटऑफ सबसे अधिक रही है, जबकि अन्य श्रेणियों में अलग-अलग स्तर पर कटऑफ तय की गई है। पीडब्ल्यूबीडी (PwBD) उम्मीदवारों के लिए अलग कटऑफ निर्धारित की गई है, जो सामान्य कटऑफ से कम है। श्रेणीवार कटऑफ नीचे दी गई है:
 

श्रेणी कट-ऑफ परसेंटाइल पीडब्ल्यूबीडी कट-ऑफ परसेंटाइल
अनारक्षित (UR) 93.5887683 45.5621237
ईडब्ल्यूएस (EWS) 78.9831134 49.6272792
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 84.2077239 40.6645947
अनुसूचित जाति (SC) 81.9605328 35.7768456
अनुसूचित जनजाति (ST) 74.4746050 39.8463477

सफल उम्मीदवारों की सूची का पीडीएफ देखें...
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed