सब्सक्राइब करें

Smart Work: सिर्फ योजना बना लेना ही काफी नहीं, सही रणनीति के साथ आगे बढ़ने से ही मिलती है असली सफलता

रोजर एल मार्टिन, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू Published by: Shahin Praveen Updated Tue, 14 Apr 2026 10:21 AM IST
सार

Planning: सफलता पाने के लिए केवल योजना बनाना ही काफी नहीं होता, बल्कि सही रणनीति के साथ उसे लागू करना भी उतना ही जरूरी है। जब आप योजना और रणनीति के अंतर को समझकर आगे बढ़ते हैं, तभी आपके प्रयास सही दिशा में जाकर बेहतर परिणाम देते हैं।

विज्ञापन
Understand the Gap Between Planning and Strategy to Achieve Real Success
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

Strategy: अक्सर लोग योजना और रणनीति को एक ही बात समझ लेते हैं, जबकि दोनों में स्पष्ट अंतर होता है। योजना का मतलब है यह तय करना कि आपको क्या करना है, जबकि रणनीति इस बात पर केंद्रित होती है कि सही लक्ष्य कैसे चुना जाए और उसमें सफलता कैसे हासिल की जाए। समय के साथ हमने इन दोनों को मिलाकर 'रणनीतिक योजना' कहना शुरू कर दिया, लेकिन केवल शब्दों का मेल पर्याप्त नहीं है। 



इसका असली महत्व तब समझ में आता है, जब आपको यह साफ हो कि सफलता पाने के लिए कौन-सा रास्ता चुनना है, न कि सिर्फ क्या करना है। इसलिए जरूरी है कि योजना और रणनीति के अंतर को समझकर ही आगे बढ़ें, ताकि आपके प्रयास सही दिशा में और प्रभावी तरीके से काम करें।

Trending Videos
Understand the Gap Between Planning and Strategy to Achieve Real Success
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

असंभव को संभव बनाने का साहस

लोग अक्सर आसान कामों की योजना बनाकर खुद को बेहतर दिखाने की कोशिश करते हैं, लेकिन असली विकास कठिन और चुनौतीपूर्ण लक्ष्यों को अपनाने से होता है। कई बार ऐसे लक्ष्य जोखिम भरे और डराने वाले लग सकते हैं, और यह स्वाभाविक भी है। याद रखें, सफलता सिर्फ योजना बनाने से नहीं, बल्कि जोखिम उठाकर साहसिक कदम बढ़ाने से मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Understand the Gap Between Planning and Strategy to Achieve Real Success
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

सच्चाई से मुंह न मोड़ें

रणनीति बनाते समय सफलता की पूरी गारंटी नहीं होती, क्योंकि इसमें अक्सर अनिश्चितता और जोखिम शामिल होते हैं। इसके विपरीत, योजना आमतौर पर सुरक्षित और आसानी से पूरे किए जा सकने वाले कदमों पर आधारित होती है। सिर्फ वही करने से, जो आपके नियंत्रण में है, अक्सर साधारण परिणाम ही मिलते हैं। असली रणनीति वही है, जिसमें सही सोच और प्रयास के साथ बड़े लक्ष्य हासिल करने का साहस हो।

Understand the Gap Between Planning and Strategy to Achieve Real Success
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

स्पष्टता है जरूरी

रणनीति हमेशा अनिश्चितताओं से भरी होती है, इसलिए इसे बनाते समय उसका तर्क साफ और समझने योग्य होना जरूरी है। जब आप खुद इसे स्पष्ट रूप से समझते हैं और दूसरों को भी आसानी से समझा पाते हैं, तो लक्ष्य तक पहुंचने का रास्ता काफी आसान हो जाता है।

  • योजना बताती है कि क्या करना है, जबकि रणनीति तय करती है कि कैसे जीतना है।
  • सिर्फ आसान कामों की योजना बनाने से नहीं, बल्कि कठिन लक्ष्यों को अपनाने से असली विकास होता है।
  • रणनीति में हमेशा जोखिम होता है, लेकिन यही आपको औसत से आगे ले जाता है।
विज्ञापन
Understand the Gap Between Planning and Strategy to Achieve Real Success
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

सवालों के जवाब खोजकर आगे बढ़ें

रणनीति बनाते समय खुद से सवाल जरूर करें कि आप किससे और कहां प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं, जीतने के आपके तरीके क्या होंगे और किन कौशलों में आपको मजबूत होना चाहिए। साथ ही यह भी समझें कि लक्ष्य हासिल करने के लिए किन तौर-तरीकों और संसाधनों की जरूरत पड़ेगी। लेकिन सिर्फ योजना बनाना सफलता की गारंटी नहीं है। स्पष्ट और प्रभावी रणनीति बनाकर आगे बढ़ने से ही आपके सफल होने की संभावना सबसे ज्यादा होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed