सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   ICAI CA Inter and Final May 2026 Admit Card Released at eservices.icai.org, download here

ICAI CA Inter, Final May Exam: सीए इंटर और फाइनल परीक्षा मई के लिए प्रवेश पत्र जारी, पांच मई से होंगे एग्जाम

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Fri, 17 Apr 2026 12:28 PM IST
विज्ञापन
सार

ICAI CA Inter, Final May Exam 2026: आईसीएआई ने मई 2026 में होने वाली सीए इंटर और फाइनल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

ICAI CA Inter and Final May 2026 Admit Card Released at eservices.icai.org, download here
ICAI - फोटो : Amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार

ICAI CA Inter, Final May Exam: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने मई 2026 में होने वाली सीए इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इन परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट eservices.icai.org से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी User ID और Password दर्ज करना जरूरी है।

Trending Videos


इस एडमिट कार्ड में उम्मीदवार से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी होती है, जैसे नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, फोटो, रोल नंबर, चुना गया ग्रुप, परीक्षा केंद्र का नाम और पता, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा की तारीखें और जरूरी निर्देश। इसलिए परीक्षा में जाने से पहले एडमिट कार्ड की सभी डिटेल्स को ध्यान से जरूर चेक कर लें। ध्यान रहे कि CA फाउंडेशन का एडमिट कार्ड अभी जारी नहीं हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कब होंगे एग्जाम?

शेड्यूल के मुताबिक, आईसीएआई ने सीए इंटरमीडिएट परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया है। अब ग्रुप I की परीक्षाएं पहले तय 3, 5 और 7 मई की जगह 5, 7 और 9 मई 2026 को होंगी। इसी तरह ग्रुप II की परीक्षाएं पहले 9, 11 और 13 मई को होनी थीं, लेकिन अब ये 11, 13 और 15 मई 2026 को आयोजित की जाएंगी।

Exam Schedule: सीए इंटर परीक्षा कार्यक्रम

समूह पेपर विषय दिनांक समय
1 एडवांस्ड अकाउंटिंग 03 मई 2026 (रविवार) 2:00 - 5:00 पीएम
1 2 कॉर्पोरेट और अन्य कानून 05 मई 2026 (मंगलवार) 2:00 - 5:00 पीएम
1 3 टैक्सेशन (इनकम टैक्स + GST) 07 मई 2026 (गुरुवार) 2:00 - 5:00 पीएम
2 4 कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटिंग 09 मई 2026 (शनिवार) 2:00 - 5:00 पीएम
2 ऑडिटिंग एंड एथिक्स 11 मई 2026 (सोमवार) 2:00 - 5:00 पीएम
2 6 फाइनेंशियल मैनेजमेंट एंड स्ट्रैटेजिक मैनेजमेंट 13 मई 2026 (बुधवार) 2:00 - 5:00 पीएम

सीए फाइनल परीक्षा कार्यक्रम

समूह पेपर संख्या विषय दिनांक समय
1 1 फाइनेंशियल रिपोर्टिंग 02 मई 2026 (शनिवार) 2:00 - 5:00 पीएम
1 2 एडवांस्ड फाइनेंशियल मैनेजमेंट 04 मई 2026 (सोमवार) 2:00 - 5:00 पीएम
1 3 एडवांस्ड ऑडिटिंग, एश्योरेंस एंड प्रोफेशनल एथिक्स 06 मई 2026 (बुधवार) 2:00 - 5:00 पीएम
2 4 डायरेक्ट टैक्स लॉज़ एंड इंटरनेशनल टैक्सेशन 08 मई 2026 (शुक्रवार) 2:00 - 5:00 पीएम
2 5 इनडायरेक्ट टैक्स लॉज़ 10 मई 2026 (रविवार) 2:00 - 5:00 पीएम
2 6 इंटीग्रेटेड बिजनेस सॉल्यूशंस (स्ट्रैटेजिक मैनेजमेंट) 12 मई 2026 (मंगलवार) 2:00 - 6:00 पीएम

एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट eservices.icai.org पर जाएं।
  • इसके बाद “ICAI Admit Card May 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • सीए इंटर या सीए फाइनल परीक्षा का विकल्प चुनें।
  • अपनी User ID और Password दर्ज करें।
  • अब Submit बटन पर क्लिक करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा।
  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed