सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   OAV Result 2026 Declared: Check Odisha Adarsha Vidyalaya Entrance Test Scores Online

OAVET Result 2026: ओडिशा आदर्श विद्यालय प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे करें चेक

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 18 Feb 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
सार

ओडिशा बोर्ड ने ओडिशा आदर्श विद्यालय प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर परिणाम देख सकते हैं। चयन मेरिट और सीट उपलब्धता के आधार पर होगा, आगे काउंसलिंग व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया होगी।
 

OAV Result 2026 Declared: Check Odisha Adarsha Vidyalaya Entrance Test Scores Online
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार

ओडिशा बोर्ड ने ओडिशा आदर्श विद्यालय प्रवेश परीक्षा (OAVET 2026) का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.nic.in और orissaresults.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।

Trending Videos


यह प्रवेश परीक्षा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6 में प्रवेश और कक्षा 7, 8 तथा 9 में लेटरल एंट्री के लिए आयोजित की गई थी। उम्मीदवारों का चयन मेरिट और सीटों की उपलब्धता के आधार पर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ओडिशा माइनिंग आदर्श विद्यालय रिजल्ट भी जल्द

बोर्ड द्वारा ओडिशा माइनिंग आदर्श विद्यालय प्रवेश परीक्षा (OMAVET) का परिणाम भी जारी किए जाने की संभावना है। यह परीक्षा 9 जनवरी 2026 को ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी। अब आधिकारिक परिणाम ऑनलाइन उपलब्ध कराया जा रहा है।

इन प्रवेश परीक्षाओं का उद्देश्य राज्यभर के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। चयनित छात्रों को आगे मेरिट लिस्ट, काउंसलिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया से गुजरना होगा।

ऐसे चेक करें

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in या oav.edu.in पर जाएं।
  • OAVET Result 2026 या OMAVET Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • Submit पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर परिणाम दिखाई देगा।
  • स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट सुरक्षित रखें।


उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे मेरिट लिस्ट, काउंसलिंग और एडमिशन प्रक्रिया से जुड़े अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed