फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

ये 7वीं का छात्र पढ़ाता है इंजीनियरिंग के छात्रों को, कहानी सुनकर रह जाएंगे हैरान

Fri, 02 Nov 2018 04:05 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 02 Nov 2018 04:05 PM IST
विज्ञापन
Seventh class student teaches engineering students know full success story
मोहम्मद हसन अली मात्र 7वीं कक्षा में हैं। खास बात ये है कि वे ग्यारह साल की उम्र में वो काम कर रहे हैं जिसके लिए डिग्री का होना बेहद जरूरी है। हैदराबाद के हसन अली इंजीनियरिंग के छात्रों को पढ़ाते हैं। सुनकर हैरानी हो रही होगी पर यह सच है। उनका लक्ष्य है कि वे 2020 तक तकरीबन एक हजार इंजीनियरिंग के छात्रों को पढ़ाना चाहते हैं।
Seventh class student teaches engineering students know full success story
बता दें अली छात्रों को मुफ्त में ही पढ़ाते हैं। जब अली से बात की तो उन्होंने कहा कि इस पूरे काम के पीछे वे नेक इरादा रखते हैं। यही कारण है कि वे पढ़ाई के बदले कोई पैसे नहीं लेते। वे अपने इस काम को देश सेवा का नाम देते हैं। अली के माता-पिता ने उनका हमेशा साथ दिया है। अगर स्टूडेंट्स की मानें तो अली को वे अपने पसंदीदा अध्यापकों में गिनते हैं।
Seventh class student teaches engineering students know full success story
पेड राइटिंग - फोटो : getty
अली का कहना है वह करीब एक साल से अध्यापन का कार्य रहे हैं। उनके पास कई इंजीनियरिंग स्टूडेंट आते हैं। आपको बता दें कि वे केवल पढ़ाते ही नहीं बल्कि पढ़ते भी हैं। करीब तीन बजे स्कूल से आ जाने के बाद वे छात्रों को पढ़ाते हैं। अपने बिजी सिड्यूल से वह रोजाना खेलने का समय भी निकाल लेते हैं। साथ ही वे अपना होमवर्क करना कभी नहीं भूलते। इंजीनियरिंग के छात्रों को पढ़ाने के लिए वह छह बजे जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Seventh class student teaches engineering students know full success story
इस दौरान इनसे पढ़ने वाले मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छात्र डिजाइनिंग और ड्राफ्टिंग सीखते हैं। अली ने यह सब एक वीडियो देखने के बाद दिमाग में आया और उन्होंने इस दिशा में अपने कदम बढ़ा दिए। अली से बातचीत के दौरान पता चला कि वे सोचते हैं कि जो लोग इंजनियरिंग करने के बाद विदेशों में नौकरी करने जाते हैं, अपने देश में ही रहकर काम क्यों नहीं करते। तभी उनके दिमाग में यह बात आई कि इंजीनियर एक खास चीज है लेकिन अन्य विषयों की अपेक्षा इस दिशा में छात्र कम जाते हैं।
विज्ञापन
Seventh class student teaches engineering students know full success story
अली कहते हैं... दरअसल, हमारे यहां के छात्र कम्युनिकेशन में काफी पिछड़े हुए हैं। जबकि मेरा पसंदीदा विषय डिजाइनिंग था इसलिए मैंंने इस पर विचार करना शुरू कर दिया है और अपनी स्किल्स को बढ़ाने के लिए उन्होंने तैयारी भी शुरू कर दी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed