सब्सक्राइब करें

स्किल इंडिया : फ्रंटलाइन कोरोना वर्कर्स के लिए ये हैं छह कस्टमाइज्ड क्रैश कोर्स, जानें पूरी डिटेल

Devesh Sharma देवेश शर्मा
Updated Fri, 18 Jun 2021 11:30 PM IST
सार

ये विशेष पाठ्यक्रम दो से तीन महीने में ही पूरे हो जाएंगे। इसके तहत कोविड-19 हेल्थकेयर फ्रंटलाइन वर्कर्स को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। आइए विस्तार से जानते हैं इन कोर्सेज के बारे में और क्या हैं इनको करने के बाद रोजगार के अवसर ... 

विज्ञापन
Skill India : Six Customized Crash Course Programme For Covid 19 Frontline Workers, know all details heres
फ्रंटलाइन कोरोना वर्कर्स के लिए क्रैश कोर्स - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

वैश्विक संक्रामक महामारी कोरोना वायरस की पहली लहर का असर देश में कम रहा मगर दूसरी लहर में देश की स्वास्थ्य व्यवस्था के चरमरा जाने के दृश्य पूरी दुनिया ने देखें हैं। इस बीच, तमाम वैज्ञानिक और स्वास्थ्य विशेषज्ञ लगातार कोरोना की तीसरी लहर के अधिक प्रचंडता के साथ आने की चेतावनी दे रहे हैं।


ऐसे में देश के स्वास्थ्य ढांचे को पुन: मजबूत करना एक बड़ी चुनौती है। इसी को दृष्टिगोचर करते हुए और कोरोना काल के दौरान हेल्थकेयर सेक्टर की मदद करने के लिए केंद्रीय उद्यमिता एवं कौशल विकास मंत्रालय ने स्किल इंडिया के तहत फ्रंटलाइन कोरोना वर्कर्स के लिए छह कस्टमाइज्ड क्रैश कोर्स तैयार किए हैं। 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार, 18 जून, 2021 को 26 राज्यों में स्थित 111 ट्रेनिंग सेंटर पर एक साथ कोविड-19 हेल्थकेयर फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए विशेष रूप से तैयार प्रशिक्षण कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। इन कोर्सेज को लॉन्च करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ये विशेष पाठ्यक्रम दो से तीन महीने में ही पूरे हो जाएंगे।
इसके तहत कोविड-19 हेल्थकेयर फ्रंटलाइन वर्कर्स को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसलिए, इन्हें करने वाले सेवाभावी लोग तुरंत संबंधित क्षेत्र में कार्य के लिए उपलब्ध भी हो जाएंगे। इस प्रोग्राम का उद्देश्य नए कौशल और अप-स्किलिंग के लिए एक लाख कोविड वॉरियर्स को प्रशिक्षित करना है। आइए विस्तार से जानते हैं इन कोर्सेज के बारे में और क्या हैं इनको करने के बाद रोजगार के अवसर ... 

 

Trending Videos
Skill India : Six Customized Crash Course Programme For Covid 19 Frontline Workers, know all details heres
फ्रंटलाइन कोरोना वर्कर्स के लिए क्रैश कोर्स - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

1- होम केयर सहायक : कोविड फ्रंटलाइन वर्कर अभियान के तहत होम केयर सहायक का कोर्स पूरा करने पर, उम्मीदवार मरीजों के घर पर स्वास्थ्य सहयोगी के रूप में काम कर सकते हैं। इसके अंतर्गत उन्हें मरीज़ों को अपने घर पर ही होम आइसोलेशन के नियम बताने होंगे, व उनका ऑक्सीजन / तापमान / पल्स / बीपी मापना होगा। इससे न सिर्फ कोरोना के खिलाफ लड़ाई को मजबूती मिलेगी, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी बनेंगे। 

2- सैंपल कलेक्शन सहायक : कोविड फ्रंटलाइन वर्कर अभियान के तहत सैंपल कलेक्शन सहायक का कोर्स पूरा करने पर उम्मीदवार सैंपल कलेक्टर्स बन सकते हैं। इसके अंतर्गत उन्हें स्वाब संग्रह व सैंपल संग्रह, रैपिड एंटीजन टेस्ट, व विजिट कोविड शिष्टाचार का पालन करते हुए साइट विजिट करना होगा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Skill India : Six Customized Crash Course Programme For Covid 19 Frontline Workers, know all details heres
फ्रंटलाइन कोरोना वर्कर्स के लिए क्रैश कोर्स - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

3- चिकित्सा उपकरण सहायक : कोविड फ्रंटलाइन वर्कर अभियान के तहत चिकित्सा उपकरण सहायक का कोर्स पूरा करने पर उम्मीदवार अब चिकित्सा उपकरण प्रौद्योगिकी सहायक बन सकते हैं। इसके अंतर्गत उन्हें, वेंटिलेटर, बीआईपीएपी व सीपीएपी, ऑक्सीजन उपकरण, डिजिटल थर्मामीटर का संचालन आदि कार्य करने होंगे। 

4- आपातकालीन केयर सहायक : कोविड फ्रंटलाइन वर्कर अभियान के तहत आपातकालीन केयर सहायक कोर्स पूरा करने पर, उम्मीदवार अब इमरजेंसी मेडिकल तकनीशियन बन सकते हैं। इसके अंतर्गत उन्हें पेशेंट को पोजिशनिंग, अम्बुलेशन व प्रोनिंग के लिए सहायता देनी होगी।

5- एडवांस केयर सहायक : कोविड फ्रंटलाइन वर्कर अभियान के तहत एडवांस केयर सहायक का कोर्स पूरा करने पर उम्मीदवार अब जनरल ड्यूटी असिस्टेंट के रूप में काम कर सकते हैं। इसके अंतर्गत उन्हें डाटा मैनेजमेंट व अन्य भूमिकाएं निभानी होंगी।
 

Skill India : Six Customized Crash Course Programme For Covid 19 Frontline Workers, know all details heres
कोरोना सैंपल लेता स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : पीटीआई

6- बेसिक केयर सहायक : कोविड फ्रंटलाइन वर्कर अभियान के तहत बेसिक केयर सहायक का कोर्स पूरा करने पर उम्मीदवार अब जनरल ड्यूटी असिस्टेंट बन सकते हैं। इसके अंतर्गत उन्हें डेटा मैनेजमेंट, व अन्य भूमिकाएं निभानी होंगी। 

यहां मिलेगा रोजगार का मौका
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा था कि इस अभियान से कोविड से लड़ रही हमारी हेल्थ सेक्टर की फ्रंटलाइन फोर्स को नई ऊर्जा भी मिलेगी और हमारे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी बनेंगे। कोविड-19 हेल्थकेयर फ्रंटलाइन वर्कर्स का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरा होने के बाद उम्मीदवार डीएससी / एसएसडीएम की व्यवस्था के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, स्वास्थ्य सुविधाओं और अस्पतालों में काम कर सकेंगे। 

विज्ञापन
Skill India : Six Customized Crash Course Programme For Covid 19 Frontline Workers, know all details heres
फ्रंटलाइन कोरोना वर्कर्स के लिए क्रैश कोर्स - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

दो लाख का बीमा, भोजन और आवास भी मिलेगा 
मंत्रालय की ओर से स्किल इंडिया योजना के तहत देश के लिए एक लाख फ्रंटलाइन वर्कर्स को प्रशिक्षित किया जाएगा। कोविड-19 हेल्थकेयर फ्रंटलाइन वर्कर्स के विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत, उम्मीदवारों को निःशुल्क ट्रेनिंग, स्किल इंडिया का सर्टिफिकेट, भोजन व आवास सुविधा भी मिलेगी। वहीं, काम के दौरान प्रशिक्षण के साथ स्टाइपेंड एवं प्रमाणित उम्मीदवारों को दो लाख रुपये का दुर्घटना बीमा भी प्राप्त होगा।
 
273 करोड़ रुपये का आवंटन 
प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि कोविड-19 हेल्थकेयर फ्रंटलाइन वर्कर्स के विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम को प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) 3.0 के अंतर्गत एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के रूप में डिजाइन किया गया है और इसके लिए 273 करोड़ रुपये की राशि का आवंटन भी किया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed