सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

उत्तर प्रदेश : यूपी बोर्ड 2021 की 10वीं 12वीं बोर्ड और विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों की परीक्षाएं स्थगित

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 15 Apr 2021 09:34 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश सरकार ने विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों की परीक्षाओं को 15 मई तक तथा बोर्ड परीक्षाओं को 20 मई तक टाला है। परीक्षाओं को लेकर मई के प्रथम सप्ताह में निर्णय किया जाएगा। 

विज्ञापन
UP Board Exam 2021 postponed news update 10th 12th up board exam hold Uttar Pradesh Board Exam
यूपी बोर्ड 2021 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित - फोटो : Amar Ujala Graphics

उत्तर प्रदेश सरकार ने देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए यूपी बोर्ड की 10वीं 12वीं बोर्ड और विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों की परीक्षाओं को 15 मई तक तथा बोर्ड परीक्षाओं को 20 मई तक टाला गया है। फिलहाल, परीक्षाओं की नई तारीखों की घोषणा नहीं की गई है। परीक्षाओं को लेकर मई के प्रथम सप्ताह में निर्णय किया जाएगा।


इसके साथ ही राज्य में 15 मई तक 12वीं तक के स्कूल-कॉलेज बंद रखने का निर्णय भी किया गया है। इससे पहले राज्य में पंचायत चुनाव के कारण परीक्षाएं टाली गईं थीं। इस बार 56 लाख से अधिक विद्यार्थी उत्तर प्रदेश की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने वाले हैं। उत्तर प्रदेश में परीक्षाएं टालीं जाने का निर्णय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में गुरुवार, 15 अप्रैल, 2021 को हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में लिया गया है।  

यह भी पढ़ें : कोरोना का कहर : जानिए किस-किस राज्य में रद्द और स्थगित हुईं बोर्ड परीक्षाएं, क्या होगा नया शेड्यूल?

Trending Videos
UP Board Exam 2021 postponed news update 10th 12th up board exam hold Uttar Pradesh Board Exam
यूपी बोर्ड परीक्षा। - फोटो : amar ujala

राज्य के उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने ट्वीट कर बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज बोर्ड की 08 मई से प्रस्तावित परीक्षाएं 20 मई 2021 तक तथा विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों की परीक्षाओं को 15 मई तक के लिए स्थगित किया गया है। परीक्षाओं के संदर्भ में मई के प्रथम सप्ताह में अगला निर्णय लिया जाएगा। 
गौरतलब है कि इससे पहले केंद्र सरकार ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक के बीच हुई उच्च स्तरीय बैठक में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई बोर्ड की 10वीं की परीक्षा रद्द करने और 12वीं की परीक्षा स्थगित करने का निर्णय किया था। केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। 

यह भी पढ़ें : सीबीएसई बोर्ड : प्रधानमंत्री की बैठक में बड़ा फैसला, 12वीं की परीक्षा स्थगित तो 10वीं की रद्द 

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Board Exam 2021 postponed news update 10th 12th up board exam hold Uttar Pradesh Board Exam
बोर्ड परीक्षा न्यूज अपडेट - फोटो : Amar Ujala Graphics

केंद्र सरकार के निर्णय के बाद मध्यप्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल, राजस्थान सरकार ने राज्य राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर द्वारा आयोजित की जाने वाली 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित करने की घोषणा की थी। वहीं, इसके बाद हिमाचल प्रदेश सरकार ने भी राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों के मद्देनजर कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं और स्नातक स्तरीय परीक्षाओं को 17 मई, 2021 तक स्थगित करने का निर्णय किया था। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल प्रदेश : 10वीं 12वीं की बोर्ड और कॉलेजों में स्नातक पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं टालने की घोषणा

UP Board Exam 2021 postponed news update 10th 12th up board exam hold Uttar Pradesh Board Exam
बोर्ड परीक्षा - फोटो : Amar Ujala Graphics

देश-दुनिया का सबसे बड़ा बोर्ड है यूपी बोर्ड
अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे करने जा रहा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UP Board) सिर्फ देश का नहीं है दुनिया का सबसे बड़ा शिक्षा बोर्ड है। यह साल 2021 यूपी बोर्ड का शताब्दी वर्ष भी है। यूपी बोर्ड के वर्तमान स्वरूप की बात करें तो जितने छात्र इस बार शैक्षणिक सत्र 2020-2021 की बोर्ड परीक्षाओं में बैठने जा रहे हैं उनकी संख्या विश्व के कई देशों की जनसंख्या से अधिक है। इस बार 56 लाख से अधिक विद्यार्थी उत्तर प्रदेश की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने वाले हैं।


यह भी पढ़ें : राजस्थान बोर्ड : राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला,10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कीं

 
विज्ञापन
UP Board Exam 2021 postponed news update 10th 12th up board exam hold Uttar Pradesh Board Exam
यूपी बोर्ड 2021 परीक्षा स्थगित - फोटो : Amar Ujala Graphics

56,03,813 विद्यार्थियों की लिखित परीक्षा
यूपी बोर्ड की व्यापकता का अंदाजा इससे झलकता है कि कोरोना महामारी के बावजूद वह 56,03,813 विद्यार्थियों की लिखित परीक्षाएं आयोजित करने जा रहा है। परीक्षार्थियों की यह संख्या कुछ प्रमुख देश जैसे- न्यूजीलैंड, कुवैत, नॉर्वे, फिनलैंड और आयरलैंड आदि की जनसंख्या से ज्यादा है। 1921 में एक एक्ट के माध्यम से उत्तर प्रदेश बोर्ड की स्थापना की गई थी। इन 100 वर्षों में यूपी बोर्ड ने एक क्षेत्रीय शिक्षा बोर्ड से दुनिया के सबसे बड़े राज्य शिक्षा बोर्ड के तौर पर अपनी एक विशिष्ट पहचान कायम की है। 

यह भी पढ़ें : एमपी बोर्ड : मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं 12वीं समेत ये परीक्षाएं स्थगित कीं
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed