सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   UP Board Exams 2026 Begin: Key Guidelines, Timings and Rules for Class 10 and 12 Students

UP Board: यूपी बोर्ड की परीक्षाएं कल से होंगी शुरू, छात्रों के लिए 10 जरूरी बातें, एग्जाम से पहले जरूर पढ़ें

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 17 Feb 2026 05:55 PM IST
विज्ञापन
सार

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं, कल 18 फरवरी 2026 से शुरू हो रही हैं। पहले दिन हिंदी का पेपर है। बोर्ड ने समय से केंद्र पहुंचने, एडमिट कार्ड साथ रखने और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स न लाने सहित जरूरी निर्देश जारी किए हैं। सभी छात्रों को ये निर्देश अच्छे से समझ लेने चाहिए।
 

UP Board Exams 2026 Begin: Key Guidelines, Timings and Rules for Class 10 and 12 Students
UP Board Exam 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की हाईस्कूल (कक्षा 10) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12) की बोर्ड परीक्षाएं कल, 18 फरवरी 2026 से शुरू हो रही हैं। पहले दिन दोनों कक्षाओं में हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी। बोर्ड ने परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और नकलमुक्त कराने के लिए विशेष व्यवस्था की है और विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। ऐसे में परीक्षा केंद्र जाने से पहले कुछ जरूरी बातों को समझ लेना हर छात्र के लिए बेहद अहम है।

Trending Videos

यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन का पूरा शेड्यूल

  • हाईस्कूल (कक्षा 10) की हिंदी और प्रारंभिक हिंदी की परीक्षा प्रथम पाली में होगी। यह सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक चलेगी।
  • इंटरमीडिएट (कक्षा 12) की हिंदी और सामान्य हिंदी की परीक्षा द्वितीय पाली में आयोजित की जाएगी, जिसका समय दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र पर इस समय तक जरूर पहुंच जाएं

बोर्ड ने साफ निर्देश दिया है कि परीक्षार्थी परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंचें। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) के अनुसार, सुबह 8:30 बजे शुरू होने वाली परीक्षा के लिए केंद्र के गेट आधे घंटे पहले बंद कर दिए जाएंगे। इसलिए देर से पहुंचने का जोखिम बिल्कुल न लें।

52 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी होंगे शामिल

इस वर्ष बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 52,30,297 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है।

कक्षा 10 (हाईस्कूल)

  • कुल छात्र: 27,50,945
  • लड़के: 14,38,682
  • लड़कियां: 13,12,263


कक्षा 12 (इंटरमीडिएट)

  • कुल छात्र: 24,79,352
  • लड़के: 13,03,012
  • लड़कियां: 11,76,340


इतनी बड़ी संख्या को देखते हुए बोर्ड ने परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और नकलमुक्त बनाने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं और विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं।


यूपी बोर्ड डेटशीट 2026 पीडीएफ...

परीक्षा केंद्र जाने से पहले ये 10 बातें याद रखें

परीक्षा हॉल में छोटी सी गलती भी परेशानी का कारण बन सकती है। इसलिए इन निर्देशों को गंभीरता से लें:

  1. एडमिट कार्ड और स्कूल आईडी अनिवार्य रूप से साथ रखें।
  2. कम से कम एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें।
  3. बैग और जेबें जांच लें, कोई पर्ची या नोट्स न हों।
  4. मोबाइल, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बिल्कुल न ले जाएं।
  5. सीट पर बैठने से पहले आसपास जांच कर लें कि कोई अवांछित कागज न हो।
  6. कॉपी मिलने पर नाम, रोल नंबर और अन्य विवरण सावधानी से भरें और दोबारा जांच लें।
  7. उत्तर पुस्तिका में कोई पन्ना फटा हो तो तुरंत बदलवाएं।
  8. पहले आसान प्रश्न हल करें, फिर लंबे उत्तर लिखें।
  9. बी या सी कॉपी ली हो तो अंत में उसे सही तरीके से नत्थी करना न भूलें।
  10. उत्तर पुस्तिका पर यूनिक कोड (केंद्र कोड) की मुहर लगना अनिवार्य है।

क्या करें? परीक्षा से पहले और दौरान इन बातों का रखें ध्यान

  • अंतिम समय में नए विषय शुरू न करें। यह समय केवल दोहराव (रिवीजन) का है। 
  • मॉडल पेपर हल करें।
  • अपने नोट्स दोबारा पढ़ें और जिन बिंदुओं पर शंका हो, उन्हें शिक्षकों से स्पष्ट कर लें।
  • परीक्षा कक्ष में पहुंचने के बाद कक्ष निरीक्षक द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का पालन शांतिपूर्वक करें। 
  • बहस या अनावश्यक प्रतिक्रिया से बचें। 
  • उत्तर पुस्तिका पर विवरण भरते समय पूरी सावधानी रखें। 
  • प्रश्नपत्र में कोई पेज गायब हो या प्रिंटिंग में समस्या हो तो तुरंत सूचित करें।
  • पहले सरल प्रश्नों को हल करें, मुख्य बिंदुओं को स्पष्ट रूप से लिखें।
  • अंत के पांच मिनट उत्तरों की जांच के लिए अवश्य बचाकर रखें।

क्या न करें? इन गलतियों से बचें

  • परीक्षा से ठीक पहले घबराहट में न आएं और खुद की तुलना अन्य छात्रों से न करें। 
  • मोबाइल फोन और सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखें ताकि ध्यान भंग न हो।
  • किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री परीक्षा केंद्र पर न ले जाएं। 
  • बिना जरूरी कारण परीक्षा कक्ष न छोड़ें। 
  • नकल या किसी भी अनुचित गतिविधि की कोशिश न करें। 
  • परीक्षा के दौरान अन्य छात्रों को परेशान न करें और दिए गए निर्देशों के विपरीत कोई सामग्री इस्तेमाल न करें।

परीक्षा से पहले क्या रखें ध्यान?

घबराहट स्वाभाविक है, लेकिन जल्दबाजी में नियम तोड़ना या लापरवाही करना भारी पड़ सकता है। समय प्रबंधन, जरूरी दस्तावेज और निर्देशों का पालन बहुत जरूरी है। आज से शुरू हो रही यूपी बोर्ड की परीक्षा लाखों छात्रों के भविष्य की दिशा तय करेगी। इसलिए केंद्र पर समय से पहुंचें, नियमों का पालन करें और पूरे आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed