फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Explained: क्या है अमेरिका का एंटी-लिंचिंग बिल जो 102 साल बाद US हाउस में हुआ पास

Fri, 28 Feb 2020 03:35 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 28 Feb 2020 03:35 PM IST
विज्ञापन
US anti-lynching bill why it was needed
बॉब रश - फोटो : सोशल मीडिया

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने एंटी-लिंचिंग बिल को पास कर दिया है। इस बिल के पास होते ही यहां अब लिंचिंग (भीड़ द्वारा की गई हत्या) संघीय घृणा अपराध की श्रेणी में आ गई है, और इसके तहत दोषियों को आजीवन कारावास से ज्यादा की सजा और जुर्माना दोनों का प्रावधान किया गया है। यह बिल अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में 100 से ज्यादा सालों के संघर्ष के बाद पास हुआ है।

आपको बता दें कि अभी तक अमेरिका में भी भीड़ द्वारा की गई हत्या को लेकर कोई कानून नहीं था। 19वीं और 20वीं सदी के दौरान अमेरिका में अश्वेतों की सबसे ज्यादा लिंचिंग हुई है।

 

US anti-lynching bill why it was needed
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा - फोटो : Amar Ujala

इस नए कानून ने अमेरिका में लिंचिंग को संघीय अपराध बना दिया है। अमेरिका में सबसे ज्यादा अफ्रीकी-अमेरिकी लिंचिंग के शिकार होते हैं। उनके साथ धर्म, जाति और नस्ल के आधार पर भेदभाव होता है और उनकी हत्या तक कर दी जाती है। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने इस बिल को 410-4 के बहुमत से पास किया। अमेरिकी सीनेट ने पिछले साल जस्टिस फॉर विक्टिम्स ऑफ लिंचिंग एक्ट का भी गठन किया था। अब इन दोनों बिलों में सामंजस्य बैठाकर इन्हें ओवल ऑफिस भेजा जाएगा, जहां राष्ट्रपति ट्रंप इस बिल पर हस्ताक्षर करेंगे। 



अमेरिका में क्या है लिंचिंग का इतिहास?
अमेरिका में सालों से अफ्रीकी-अमेरिकियों के साथ लिचिंग होती आ रही है। साल 1882 से लेकर 1968 के बीच  यहां 4,700 अफ्रीकी-अमेरिकियों की हत्या कर दी गई थी। इस बिल में इस बात की जानकारी दी गई है। इस लिंचिंग में शामिल 99 फीसदी लोगों को सजा तक नहीं मिली थी।

US anti-lynching bill why it was needed
बराक और मिशेल ओबामा - फोटो : सोशल मीडिया

1918 से अब तक अमेरिका में लाए गए 200 एंटी-लिंचिंग बिल
1918 से लेकर अब तक अमेरिका में 200 से ज्यादा एंटी-लिंचिंग बिल लाए गए थे लेकिन कोई भी पास न हो सका। ये सभी बिल अमेरिकी कांग्रेस के समक्ष लाए गए थे, पर सीनेट में कोई भी बिल पास नहीं किया गया। प्रतिनिधि लियोनिदास सी डायर ने 1918 में पहली बार एंटी-लिंचिंग बिल पेश किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
US anti-lynching bill why it was needed
mob lynching - फोटो : mob lynching

क्यों इस बिल को दिया गया द एम्मेट टिल एंटी-लिंचिंग एक्ट?
इस बिल को अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेट प्रतिनिधि बॉबी रश ने पेश किया। उन्होंने बताया कि इस बिल को एम्पेट टिल नाम क्यों दिया गया है। बॉबी रश ने कहा कि शिकांगो से होने के नाते मैं बता सकता हूं कि एम्पेट टिल की मौत ने मेरी कम्युनिटी में आश्चर्य फैला दिया था। उनकी मौत से मैं और मेरा परिवार व्यक्तिगत तौर पर प्रभावित हुए थे। आपको बता दें कि एम्पेट टिल की जब 1955 में भीड़ ने हत्या कर दी थी उस वक्त उनकी उम्र 14 साल थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed