बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान का कहना है कि खुद को शिक्षित करना ही देश को आगे ले जाना है। उन्होंने कहा कि निरंतर शिक्षित होने से ही देश और परिवार आगे बढ़ सकता है, क्योंकि सीखने का कोई अंत नहीं है। शाहरुख ने यह बात बुधवार को कही। पिछले साल दिसंबर में जब शाहरुख खान ने मेलबर्न में हुए भारतीय फिल्म महोत्सव में भाग लिया था, उस वक्त ला ट्रोब यूनिवर्सिटी ने 'शाहरुख खान ला ट्रोब यूनिवर्सिटी पीएचडी स्कॉलरशिप' देने की घोषणा की थी। बुधवार को एक आयोजन में छात्रवृत्ति प्राप्त करने वालों के नामों की घोषणा की गई, उसी मौके पर शाहरुख ने ये बातें कहीं।
खुद को शिक्षित करना ही देश को आगे ले जाना है: शाहरुख खान
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 27 Feb 2020 04:29 PM IST
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X