सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   10 years Leap in Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: Tulsi Virani returns shanti niketan after 10 year jail

KSBKBT2: सलाखों के पीछे पहुंची तुलसी; रिहाई के बाद बंद हुए शांति निकेतन के दरवाजे; सीरियल में आया ये ट्विस्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 24 Jun 2026 03:54 PM IST
विज्ञापन
सार

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: काफी वक्त से सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में लीप आने की चर्चा हो रही थी। अब मेकर्स की तरफ से यह स्पष्ट हो गया है। शो का नया प्रोमो जारी हुआ है। इसमें दस साल बाद तुलसी को जेल से रिहा होते दिखाया जा रहा है।

10 years Leap in Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: Tulsi Virani returns shanti niketan after 10 year jail
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

एकता कपूर के सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' ने नया मोड़ लिया है। कहानी दस साल आगे बढ़ गई है। इसकी चर्चा तो काफी वक्त से चल रही थी, मगर अब पुष्टि भी हो गई है। मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है। इसमें दिखाया गया है कि शांति निकेतन में दीवार खिंच गई है। गौतम और करण पहले भी एक-दूसरे को पसंद नहीं करते थे, लेकिन अब एक-दूसरे की आवाज तक नहीं सुनना चाहते। शांति निकेतन बिखर गया है, जिसमें तुलसी विरानी को कदम रखने की इजाजत तक नहीं है।

10 years Leap in Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: Tulsi Virani returns shanti niketan after 10 year jail
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 - फोटो : वीडियो ग्रैब

तुलसी के लिए बंद हुए शांति निकेतन के दरवाजे
बालाजी टेलीफिल्म्स के इंस्टाग्राम अकाउंट से सीरियल का प्रोमो जारी किया गया है। इसमें दिखाया गया है कि तुलसी विरानी जेल से बाहर निकल रही है। हाथ में बैग थामे वह शांति निकेतन की तरफ लौटते हुए सोचती है, 'इतने साल हो गए अपने बच्चों से मिले हुए। अब वक्त आ गया है वापस उनके पास जाने का'। मगर, जैसे ही शांति निकेतन के कपाट खोलती है तो नजारा देखकर हैरान रह जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

10 years Leap in Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: Tulsi Virani returns shanti niketan after 10 year jail
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 - फोटो : वीडियो ग्रैब

करण को हुई तुलसी से नफरत
शांति निकेतन के आंगन में लकीर खिंची है। एक तरफ गौतम खड़ा है और एक तरफ करण। दोनों के बीच तू-तू, मैं-मैं हो रही है। गौतम की आवाज तक करण नहीं सुनना चाहता। दोनों के बीच बहस हो रही है। इसी बीच दरवाजे पर तुलसी को देख करण झल्ला जाता है। वह कहता है, 'आप? अब किसको गोली मारने आई हैं। हर दिन मैंने यही दुआ मांगी कि आप जैसी मां किसी को न मिले'। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Balaji Telefilms (@balajitelefilmslimited)


विज्ञापन

10 years Leap in Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: Tulsi Virani returns shanti niketan after 10 year jail
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 - फोटो : वीडियो ग्रैब

बदलाव देख दर्शक हुए निराश
करण की बातें सुनकर तुलसी हैरान रह जाती है। वह अपने कदम आगे बढ़ाती है कि करण रोक देता है और कहता है, 'रुक जाइए। आपके लिए शांति निकेतन में अब कोई जगह नहीं बची'। प्रोमो के साथ कैप्शन लिखा है, '10 साल जेल में बिताने के बाद हुई तुलसी की वापसी। लेकिन शांति निकेतन में सबकुछ बदल चुका है। क्या तुलसी मिटा पाएगी परिवार के बीच की दूरियां'? प्रोमो देखकर नेटिजंस निराश हैं। अधिकांश लोग लिख रहे हैं, 'बेकार कर दिया सीरियल'। वहीं, कुछ यूजर पूछ रहे हैं कि इसमें मिहिर की क्या भूमिका रहेगी? 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed