फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   72nd national film awards Sanjay Mishra Reaction On winning best actor in a supporting Role for Bhakshak Movie

'वक्त महान है...; फिल्म 'भक्षक' के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने पर अभिनेता संजय मिश्रा ने जताई खुशी

Sun, 19 Jul 2026 12:32 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 19 Jul 2026 12:32 PM IST
सार

Sanjay Mishra On Winning National Film Award: बीते दिन शनिवार को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का एलान किया गया। संजय मिश्रा की झोली में भी पुरस्कार आया है। उन्होंने इस पर खुशी जताई है।

विज्ञापन
72nd national film awards Sanjay Mishra Reaction On winning best actor in a supporting Role for Bhakshak Movie
संजय मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं का एलान हो चुका है। यह पुरस्कार साल 2024 में आईं फिल्मों और दमदार परफॉर्मेंस के लिए दिया जा रहा है। चर्चित एक्टर संजय मिश्रा ने फिल्म 'भक्षक' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता है। इसे लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन


संजय सिंह बोले- 'वक्त महान है'
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने के बाद अभिनेता संजय मिश्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने एक फोटो शेयर किया है, जिसमें एक घड़ी है। इस पर फूलों की माला टंगी है। उन्होंने कैप्शन लिखा है, ''वक्त महान है, इंसान तो .......नतमस्तक'।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sanjay Mishra (@imsanjaimishra)


फिल्म 'भक्षक' के बारे में
साल 2024 में आई फिल्म 'भक्षक' में भूमि पेडनेकर लीड रोल में नजर आई थीं। इसमें संजय मिश्रा के अलावा आदित्य श्रीवास्तव और साईं ताम्हणकर ने भी अहम भूमिका अदा की। पुलकित के निर्देशन में बनी फिल्म को रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले गौरी खान ने प्रोड्यूस किया। फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में संजय मिश्रा ने एक कैमरामैन की भूमिका निभाई थी। 

क्या विवादित बयानों के चलते जॉब से सस्पेंड हुईं साक्षी झा? ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में खुद को बताया था ‘मैन हेटर’

इन सितारों और फिल्मों ने जीता अवॉर्ड
बीते दिन नई दिल्ली में नेशनल मीडिया सेंटर में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में साल 2024 के लिए 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं का एलान किया गया। इसमें कार्तिक आर्यन और मलयालम सिनेमा के दिग्गज कलाकार ममूटी को संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ एक्टर चुना गया है। कार्तिक को 'चंदू चैंपियन' के लिए और ममूटी को 'ब्रह्मयुगम' के लिए पुरस्कार मिला है। वहीं, यामी गौतम को फिल्म 'आर्टिकल 370' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला है। राजकुमार राव की फिल्म 'श्रीकांत' को बेस्ट हिंदी फिल्म चुना गया है। फिल्म 'आर्टिकल 370' को बेस्ट फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed