फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   9 Years Of Dil Dhadakne Do Ranveer Singh Anil Kapoor Priyanka Chopra Anushka Sharma Directed By Zoya Akhtar

Dil Dhadakne Do: रणवीर-प्रियंका की 'दिल धड़कने दो' को नौ साल पूरे, पारिवारिक जटिलताओं पर आधारित है फिल्म

Wed, 05 Jun 2024 02:43 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Wed, 05 Jun 2024 02:43 PM IST
सार

2015 में आई फिल्म 'दिल धड़कने दो' को आज नौ वर्ष पूरे हो गए हैं। जोया अख्तर के निर्देशन में बनी ये फिल्म आज ही के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में मेहरा परिवार की कहानी दिखाई गई।

विज्ञापन
9 Years Of Dil Dhadakne Do Ranveer Singh Anil Kapoor Priyanka Chopra Anushka Sharma Directed By Zoya Akhtar
दिल धड़कने दो - फोटो : ट्विटर

विस्तार

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह की 2015 में आई फिल्म 'दिल धड़कने दो' को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। इस पारिवारिक कॉमेडी-ड्रामा के गाने दर्शकों को आज भी पसंद हैं। 'दिल धड़कने दो' आज ही के दिन 5 जून 2015 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को रिलीज हुए आज नौ वर्ष पूरे हो गए हैं। जोया अख्तर के निर्देशन में बनी ये फिल्म परिवार में रिश्ते की गहराई, भावनाओं के रोलरकोस्टर और हास्य से भरपूर है।

विज्ञापन

लोगों को आज भी पसंद 'गल्लां गूड़ियां' गाना

'दिल धड़कने दो' आज भी लोगों को काफी पसंद है। इस फिल्म का गाना 'गल्लां गूड़ियां' लोगों को बेहद पसंद है। इस गाने में सभी सितारे झूमकर थिरकते हुए नजर आए हैं। ये गाना अब भी लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देता है। प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह, विक्रांत मैस्सी, राहुल बोस, अनिल कपूर, अनुष्का शर्मा, फरहान अख्तर और शेफाली शाह जैसे कई सितारों से सजी इस फिल्म में मेहरा परिवार की कहानी दिखाई गई। 

विज्ञापन

भाई-बहन के किरदार में नजर आए रणवीर-प्रियंका

परिवार के सभी सदस्य अपने माता-पिता की 30वीं शादी की सालगिरह मनाने के लिए 10 दिनों के लिए क्रूज पर जाते हैं। इस दौरान परिवार में चल रहे पुराने आपसी घावों को ठीक करते हैं। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह ने भाई-बहन का किरदार निभाया था। वहीं, अनुष्का शर्मा इसमें रणवीर की प्रमिका की भूमिका में दिखाई दी थीं। 'दिल धड़कने दो' में एक कुत्ता (प्लूटो मेहरा) भी है, जिसके लिए आमिर खान ने अपनी आवाज दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म ने इतने करोड़ का किया था कलेक्शन

अनिल कपूर ने इस फिल्म में रणवीर और प्रियंका के पिता की भूमिका निभाई थी। वहीं, शेफाली शाह मां के रोल में नजर आई थीं। दर्शकों को मेहरा परिवार की कहानी काफी पसंद आई थी। फिल्म पारिवारिक रिश्तों की जटिलताओं पर आधारित है। करीब 55 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 76.81 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed