फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Aamir Khan explain why sitaare zameen par is important for society

Aamir Khan: समाज के लिए इसलिए जरूरी है फिल्म 'सितारे जमीन पर', आमिर खान ने खुद बताई वजह

Tue, 10 Jun 2025 08:18 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 10 Jun 2025 08:18 PM IST
सार

आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म के निर्देशक आरएस प्रसन्ना हैं।

विज्ञापन
Aamir Khan explain why sitaare zameen par is important for society
आमिर खान - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म के निर्देशक आरएस प्रसन्ना हैं। यह फिल्म दिव्यांग बच्चों पर आधारित है। फिल्म दिव्यांग बच्चों के बहाने सहानुभूति और दृढ़ता के विषयों को छूती है। नौ खास बच्चों को अहम किरदार में रखकर तैयार की गई 'सितारे जमीन पर' सिर्फ एक फिल्म नहीं है बल्कि सोच समझकर तैयार किया गया संवेदनशील सिनेमाई अनुभव है।

विज्ञापन

समाज के लिए जरूरी है फिल्म
हाल ही में आमिर खान ने समाज के लिए इस फिल्म की अहमियत पर जोर डाला। उन्होंने कहा कि बेशक ये फिल्म दर्शकों का मनोरंजन करेगी, लेकिन यह उन्हें यह भी सिखाएगी कि दिव्यांग बच्चों को अपनी जिंदगी में कैसे शामिल किया जाए। किस तरह से उन्हें सहज और स्वीकार्य महसूस कराया जाए। आमिर खान ने आगे कहा 'यह एक ऐसी सोच है जिस पर हमें फिर से विचार करने की जरूरत है।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by aamir.khan 🔵 (@aamir.khan.universe)


विज्ञापन
विज्ञापन

Aamir Khan explain why sitaare zameen par is important for society
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

लेखिका सुधा मूर्ति ने की फिल्म की तारीफ
हाल ही में लेखिका सुधा मूर्ति ने फिल्म की एक खास स्क्रीनिंग में हिस्सा लिया और उस पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने फिल्म की तारीफ करते हुए इसे 'आंख खोलने वाला' बताया। उन्होंने कहा फिल्म में बदलाव लाने की ताकत है। सुधा मूर्ति ने फिल्म की तारीफ की और समाज के लिए इसके योगदान की तारीफ करते हुए कहा 'बहुत से लोग ऐसे बच्चों को नहीं समझते जिन्हें हम दिव्यांग कहते हैं। यह एक बहुत ही बेहतरीन फिल्म है, जहां आप समझ सकते हैं कि वे बहुत संवेदनशील हैं। उन बच्चों का दिल साफ है और वे हमेशा मुस्कुराते रहते हैं क्योंकि वे जीवन के प्रति अपने दृष्टिकोण में बहुत साफ हैं।'

यह खबर भी पढ़ें: Aamir Khan: बॉलीवुड में इसलिए 'फिट' नहीं होते इमरान खान, भतीजे के बारे में आमिर खान ने कही बड़ी बात

विज्ञापन

सितारे जमाीन पर के बारे में
सितारे जमीन पर आमिर खान की 2007 की फिल्म तारे जमीन पर का सीक्वल है। इस फिल्म में आमिर खान के साथ जेनेलिया देशमुख हैं। यह स्पैनिश फिल्म चैंपियंस की रीमेक है। इस फिल्म से अरुष दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, संवित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहनी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर हिंदी सिनेमा में डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म 20 जून को रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed