फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Aamir Khan making Movie on Meghalaya murder case actor personally discussed with his close circle Know details

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा मर्डर केस पर फिल्म बनाएंगे आमिर!, रिपोर्ट्स में दावा- टीम के साथ चर्चा जारी

Mon, 21 Jul 2025 06:03 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 21 Jul 2025 06:03 PM IST
सार

Meghalaya Murder Mystery: अभिनेता आमिर खान फिल्म 'सितारे जमीन पर' की सफलता के बाद कई दिलचस्प प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक मिस्टर परफेक्शनिस्ट मेघालय मर्डर केस पर अगली फिल्म बनाने की तैयारी में हैं।

विज्ञापन
Aamir Khan making Movie on Meghalaya murder case actor personally discussed with his close circle Know details
आमिर खान, सोनम रघुवंशी-राजा रघुवंशी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आमिर खान ने फिल्म 'सितारे जमीन पर' के जरिए जबर्दस्त सफलता हासिल की है। अब वे अपने अगले प्रोजेक्ट्स की तैयारी में जुट गए हैं। सूत्रों के मुताबिक अभिनेता अब मेघालय मर्डर केस पर क्राइम थ्रिलर फिल्म बनाने की तैयारी में हैं। पूरे देश को झकझोर देने वाले राजा रघुवंशी हत्याकांड पर अभिनेता फिल्म बनाने की तैयारी में हैं।

विज्ञापन

आमिर खुद रख रहे अपडेट पर नजर
मीडिया रिपोर्ट में अभिनेता के एक करीबी सूत्र के हवाले से कहा गया है, 'आमिर खान मेघालय हत्याकांड की अपडेट पर करीब से नजर रख रहे हैं। उन्होंने निजी रूप से इस केस पर नजर रखी है और अपने करीबी लोगों के साथ इस पर चर्चा की है। हो सकता है कि उनके प्रोडक्शन की तरफ से भी इस विषय पर कोई डेवलपमेंट हो'।

विज्ञापन
विज्ञापन

'सितारे जमीन पर' के बाद नहीं किया अगली फिल्म का एलान
जूम की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि आमिर खान रियल लाइफ ट्रेजडी पर आधारित एक क्राइम-थ्रिलर फिल्म बनाने के इच्छुक हैं। बता दें कि आमिर खान को सिनेमा की दुनिया में परफेक्शन के लिए जाना जाता है। उन्होंने अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'सितारे जमीन पर' के बाद अगली फिल्म का एलान नहीं किया है। हालांकि, खबरों के अनुसार मेघालय मामले ने उनका ध्यान खींचा होगा, लेकिन अभी यह तय नहीं हुआ है कि उन्होंने सिर्फ फिल्म का निर्माण करने का फैसला किया है या इसमें अभिनय भी करेंगे।

Ahaan Panday: ‘सैयारा’ फेम अहान पांडे की रूमर्ड गर्लफ्रेंड ने की पोस्ट, इमोशनल होकर लिखा- ‘आई लव यू’

विज्ञापन

अब तक नहीं हुई कास्ट
आमिर खान का अगला प्रोजेक्ट चाहे जो भी हो, यह अभी शुरुआती स्टेज पर है। अभी तक किसी की कास्टिंग नहीं हुई है। बता दें कि मेघालय मर्डर केस इंदौर के सोनम और राजा रघुवंशी से जुड़ा है। इंदौर के राजा और सोनम की शादी इस साल 11 मई को हुई। 20 मई को वे हनीमून पर गए। तीन दिन बाद कपल शिलांग से 65 किलोमीटर दूर सोहरा के पास लापता हो गया। पुलिस ने बताया कि 02 जून को राजा का क्षत-विक्षत शव चेरापूंजी में वेइसाडोंग फॉल्स  के पास 200 फीट गहरी खाई से बरामद हुआ। हफ्तेभर बाद सोनम को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान, उसने कथित तौर पर अपने पति की हत्या की बात कबूल की। सोनम ने कुशवाहा तथा तीन हत्यारों- विशाल चौहान, आनंद कुर्मी और आकाश राजपूत के साथ इस मर्डर की साजिश रची। चारों को इंदौर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed