फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   aamir khan making vada pav on mumbai streets promoting movie sitare zameen par

Viral Video: सड़क पर वड़ा पाव बनाते नजर आए आमिर खान, बोले- हरी मिर्च कहां है? वीडियो हुआ वायरल

Sun, 08 Jun 2025 04:04 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sun, 08 Jun 2025 04:04 PM IST
सार

Aamir Khan Making Vada Pav: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान मुंबई पर सड़कों पर वड़ा पाव बनाते हुए नजर आए। उनका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
 

विज्ञापन
aamir khan making vada pav on mumbai streets promoting movie sitare zameen par
आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम- @tahirjasus

विस्तार

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म सितारे जमीन पर को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी बीच आमिर खान सड़क किनारे वड़ा पाव बनाते हुए नजर आए हैं। ‘सितारे जमीन पर’ के प्रमोशन के सिलसिले में आमिर खान मुंबई की गलियों में पहुंचे और खुद स्टॉल पर वड़ा पाव बनाते दिखे। वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया और लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं भी सामने आईं।

विज्ञापन

दादर की सड़कों पर आमिर का देसी अंदाज
वीडियो में आमिर खान ब्राउन टी-शर्ट और डेनिम पहने हुए एक वड़ा पाव स्टॉल पर खड़े नजर आ रहे हैं। उन्होंने बान में चटनी लगाई, आलू का वड़ा रखा और ऊपर से हरी मिर्च ढूंढते हुए कहा, ‘हरी मिर्च नहीं है क्या?’ उनका ये अंदाज देख वहां मौजूद भीड़ में उत्साह साफ दिखाई दे रहा था। लोगों ने कैमरों से वीडियो बनाना शुरू कर दिया और कुछ तो सेल्फी लेने के लिए आगे भी आ गए।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by tahirJasus 007 (@tahirjasus2)




ये खबर भी पढ़ें: Housefull 5: चेहरे पर मास्क; हाथ में माइक, अक्षय कुमार ने ‘हाउसफुल 5’ देखकर आ रहे लोगों से लिया रिएक्शन

 

सोशल मीडिया पर उठे सवाल
हालांकि, जैसे ही वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ, नेटिजन्स ने प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया। कुछ यूजर्स को जहां आमिर का ये प्रमोशनल स्टंट मजेदार लगा, वहीं कुछ ने उन्हें आड़े हाथों भी लिया। एक यूजर ने लिखा, ‘इतनी फ्लॉप फिल्मों के बाद अब वड़ा पाव बेचने उतर आए।’ वहीं एक दूसरे यूजर ने टिप्पणी की, ‘फूड-ग्रेड ग्लव्स कहां हैं?’ कुछ ने उन्हें सलाह दी कि अगर आप खाना बना रहे हैं तो साफ-सफाई का ध्यान भी रखें। वहीं, कुछ फैन्स ने इस कोशिश को एक ‘यूनीक प्रमोशन’ करार दिया।

aamir khan making vada pav on mumbai streets promoting movie sitare zameen par
सितारे जमीन पर - फोटो : इंस्टाग्राम- @zeemusiccompany

फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर उत्साह
आमिर खान इस फिल्म में एक बास्केटबॉल कोच की भूमिका निभा रहे हैं जिसे उसकी गलती के बाद कोर्ट से कम्युनिटी सर्विस की सजा मिलती है। उसे 90 दिन तक विशेष जरूरतों वाले बच्चों की बास्केटबॉल टीम को कोचिंग देनी होती है। फिल्म तारे जमीन पर की स्पिरिचुअल सीक्वल मानी जा रही है और इसका निर्देशन आमिर खान प्रोडक्शन्स के बैनर तले किया गया है। फिल्म में आमिर के साथ जेनेलिया डिसूज़ा भी मुख्य भूमिका में हैं, वहीं बाकी कास्ट में कई नए चेहरे शामिल हैं।

20 जून को होगी रिलीज
सितारे जमीन पर 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म न केवल एंटरटेनमेंट बल्कि एक सामाजिक संदेश भी देती है और यही वजह है कि दर्शक इसके ट्रेलर से ही बेहद उत्साहित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed