फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Aamir khan named jwala gutta and vishnu vishal daughter mira

Aamir Khan: आमिर ने एक्टर विष्णु विशाल और ज्वाला गुट्टा की बेटी का किया नामकरण, सामने आई खूबसूरत तस्वीरें

Mon, 07 Jul 2025 02:47 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Mon, 07 Jul 2025 02:47 PM IST
सार

Aamir Khan Named Vishnu Vishal Daughter: हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान, एक्टर विष्णु विशाल की बेटी के नामकरण समारोह में शामिल हुए, जहां की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। 

विज्ञापन
Aamir khan named jwala gutta and vishnu vishal daughter mira
आमिर खान, विष्णु विशाल और ज्वाला गु्ट्टा - फोटो : इंस्टाग्राम- @thevishnuvishal

विस्तार

आमिर खान रविवार को अभिनेता विष्णु विशाल और भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा की बेटी के नामकरण कार्यक्रम के लिए हैदराबाद पहुंचे थे। इसकी तस्वीर कपल ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। साथ ही उन्होंने खुलासा किया कि आमिर खान ने उनकी बेटी का नामकरण भी किया है। आइए जानते हैं कि 'सितारे जमीन पर' एक्टर ने बच्ची का क्या नाम रखा। 

विज्ञापन

विष्णु विशाल ने शेयर किया पोस्ट
अभिनेता विष्णु विशाल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्हें अपनी पत्नी ज्वाला गुट्टा और बच्चों के साथ देखा जा सकता है। इसके साथ ही अभिनेता आमिर खान भी नजर आ रहे हैं, जो बच्ची को गोद में लिए हुए हैं। विष्णु विशाल ने कैप्शन में लिखा, ‘हमारी मीरा का परिचय,  हमारी बेटी का नाम रखने के लिए हैदराबाद आने के लिए आमिर खान सर को बहुत-बहुत शुक्रिया। मीरा नाम निस्वार्थ प्रेम और शांति बयां करता है। आमिर सर के साथ इस मुकाम तक का सफर जादुई रहा है। हमारी बेटी को एक सुंदर नाम देने के लिए आमिर सर को धन्यवाद।’ आपको बताते चलें कि आमिर खान और विष्णु विशाल पिछले वर्षों से बहुत अच्छे दोस्त हैं। 

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Vishnu Vishal (@thevishnuvishal)

विज्ञापन
विज्ञापन


ज्वाला गुट्टा ने भी साझा की तस्वीरें
बैटमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा, जो अभिनेता विष्णु विशाल की पत्नी हैं। उन्होंने भी अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें के साथ पोस्ट किया। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘हमारी 'मीरा'। इससे अधिक कुछ नहीं मांगा जा सकता था। यह यात्रा आपके बिना असंभव होता आमिर। हम आपसे प्यार करते हैं, इस सुंदर नाम के लिए धन्यवाद।’ 


यह खबर भी पढ़ें: Vijay Deverakonda: विजय देवरकोंडा की फिल्म को लेकर आया नया अपडेट, किंगडम की नई रिलीज की तारीख का आज होगा एलान

View this post on Instagram

A post shared by Jwala Gutta (@jwalagutta1)



विष्णु विशाल और ज्वाला गुट्टा के बारे में 
विष्णु विशाल और ज्वाला गुट्टा ने अप्रैल 2021 में शादी की और इसी साल 2025 अप्रैल में दंपत्ति के घर बेटी ने जन्म लिया, जिसका नाम अब ‘मीरा’ है । इसके अलावा काम की बात करें तो अभिनेता विष्णु के पास ‘इरंडू वनम’, ‘मोहनदास’ और ‘आर्यन’ जैसी फिल्में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed