फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Aamir khan’s 90 year old mother zeenat khan going to debut from sitaare zameen par

Sitaare Zameen Par: 91 की उम्र में एक्टिंग डेब्यू करेंगी आमिर की मां, फिल्म में बहन निखत का भी होगा अहम रोल

Sat, 07 Jun 2025 04:22 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sat, 07 Jun 2025 04:22 PM IST
सार

Aamir Khan Mother Debut Film: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सितारे जमीन पर' में अभिनेता की 91 वर्षीय मां भी आएंगी नजर।

विज्ञापन
Aamir khan’s 90 year old mother zeenat khan going to debut from sitaare zameen par
आमिर खान मां के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेता आमिर खान की आगामी फिल्म 'सितारे जमीन पर' को लेकर एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है। अब इस फिल्म में अभिनेता की 91 वर्षीय मां जीनत खान और उनकी बहन निखत खान भी नजर आएंगी। इस बात का खुलासा आमिर खान ने खुद किया है। आइए जानते हैं अभिनेता ने क्या कहा। 

विज्ञापन


कैसे हुई आमिर खान के मां की कास्टिंग?
हाल ही में मीडिया से बात करते हुए आमिर खान ने बताया कि 'सितारे जमीन पर' फिल्म में उनकी मां के आने की कोई योजना नहीं थी। उन्होंने कहा, ‘आमतौर पर अम्मी यह नहीं कहती कि वह मेरी शूटिंग पर आना चाहती हैं। इसलिए मुझे नहीं पता कि उन्हें क्या महसूस हुआ, लेकिन गाने की शूटिंग की सुबह अम्मी ने फोन किया और पूछा, 'आप कहां शूटिंग कर रहे हैं? हमको भी आना है शूटिंग पर आज'।’ इसके बाद अभिनेता ने बताया, ‘तो, मैंने कहा चलिए आइए।' मैंने उनके लिए कार भेजी और मेरी बहन उन्हें शूटिंग पर ले आई, वह व्हीलचेयर पर आई। यह एक खुशनुमा शादी का गाना था और हम इसकी शूटिंग का आनंद ले रहे थे, जबकि वह हमें देख रही थीं।’
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Sonali Bendre: क्या वाकई 20 साल पहले सोनाली बेंद्रे और राज ठाकरे के बीच थीं करीबियां? अभिनेत्री ने किया खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म के गाने में नजर आएंगी अभिनेता की मां
आमिर खान ने आगे बातचीत में बताया कि निर्देशक आरएस प्रसन्ना ने उनसे अनुरोध किया था कि उनकी मां को इसमें कैमियो के रूप में शामिल किया जाए। अभिनेता ने कहा, ‘प्रसन्ना मेरे पास आए और कहा, 'सर, अगर आपको कोई आपत्ति न हो, तो क्या आप अम्मी जी को शॉट में शामिल करने का अनुरोध कर सकते हैं? यह फिल्म का आखिरी गाना है, जो एक शादी समारोह का दृश्य है। वह आसानी से मेहमानों में से एक हो सकती हैं। यह मेरे लिए एक भावनात्मक बात है, मैं चाहता हूं कि वह फिल्म का हिस्सा बनें।’


मां और बहन के साथ करेंगे पहली फिल्म
अभिनेता ने कहा कि निर्देशक की प्रतिक्रिया से वह चौंक गए थे। फिर आमिर खान ने बताया, ‘मैंने उनसे कहा, 'तू पागल हो गया है? मेरी हिम्मत नहीं होगी कि अम्मी से फिल्म के लिए बात करें या शॉट देने के लिए पूछे, वह बहुत जिद्दी हैं।' लेकिन जब मैंने आखिरकार उनसे पूछा, तो उन्होंने कहा, 'हां ठीक है।' मैं चौंक गया। तो, वह एक या दो शॉट में हैं। यह मेरी एकमात्र फिल्म है जिसका वह हिस्सा रही हैं।’ इसके साथ ही अभनेता ने बताया कि उनकी बहन निखत खान भी फिल्म में कुछ देर के लिए दिखेंगी, जो पहले से ही एक अभिनेत्री हैं। 

फिल्म के बारे में
आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' का निर्देशन आर.एस प्रसन्ना ने किया है और इसे आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के तहत तैयार किया गया है। यह फिल्म सिनेमाघरों में 20 जून को रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed