फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Aamir khan team gives reason of visiting ips officers in his house

Aamir Khan: आखिर आमिर खान के घर क्यों पहुंची आईपीएस अधिकारियों की टीम? सामने आई ये वजह, अभिनेता ने खुद…

Mon, 28 Jul 2025 01:52 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Mon, 28 Jul 2025 01:52 PM IST
सार

Aamir Khan Team gives reason of visiting IPS Officers: बीते रविवार को जब बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के घर पर आईपीएस अधिकारियों की टीम पहुंची, तो मनोरंजन जगत में चिंता की लहर दौड़ गई थी। हालांकि, अब इन ऑफिसर्स के पहुंचने का कारण सामने आ गया है। 

विज्ञापन
Aamir khan team gives reason of visiting ips officers in his house
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई

विस्तार

दिग्गज अभिनेता आमिर खान के आवास पर रविवार यानी कि 27 जुलाई को अचानक 25 आईपीएस अधिकारियों की टीम पहुंची, जिसमें पुलिस ऑफिसर्स की कई गाड़ियां भी शामिल थी। गाड़ियों के घर में एंट्री करते हुए कई वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए और लोगों को मन में कई तरह के सवाल उठने लगे। हर कोई बस यही जानना चाह रहा है था कि आखिर किस वजह से अभिनेता के घर इतने आईपीएस अधिकारी पहुंचे। अब इसका कारण सामने आ गया है और बताया गया कि अभिनेता ने उन्हें खुद आमंत्रित किया था। आइए जानते हैं क्या है पूरा सच। 

विज्ञापन

आमिर खान ने आईपीएस बैच के अधिकारियों को किया आमंत्रित
इस वीडियो के वायरल होने के बाद कई कयास लगने थे, जिसपर आमिर खान की टीम ने सफाई देकर सब कुछ साफ कर दिया है। अभिनेता के घर पर आईपीएस अधिकारियों के आने की असली वजह बताते हुए आमिर खान की टीम ने कहा, ‘मौजूदा बैच के ट्रेनी आईपीएस ऑफिसर्स ने उनसे मिलने का अनुरोध किया था और आमिर खान ने उन्हें खुद अपने आवास पर आमंत्रित किया था।’

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Aneet-Fatima: 'सैयारा' स्टार अनीत पड्डा के साथ 'न्याय' में नजर आएंगी फातिमा, इस किरदार में होंगी अभिनेत्री

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के पहुंचने से उठने लगे थे कई सवाल
रविवार को मुंबई के बांद्रा स्थित आमिर खान के घर एक लग्जरी बस और कई पुलिस गाड़ियों का काफिला पहुंच। इन गाड़ियों में कुल 25 आईपीएस अफसर सवार थे। इसके बाद नेटिजंस के मने में कई सवाल उठने लगे थे। कुछ ने तो कहा कि अभिनेता सुरक्षा हवालों से इन पुलिस अधिकारियों से मिल रहे हैं। हालांकि, अब साफ हो गया कि ऐसा कुछ नहीं था। आपको बताते चलें कि 'सरफरोस' फिल्म के बाद से अभिनेता कई बैचेस के आईपीएस अधिकारियों से मिलते आ रहे हैं। 


आमिर खान का वर्कफ्रंट
आमिर खान के फिल्मी करियर की बात करें, तो उन्हें हाल ही में 'सितारे जमीन पर' में देखा गया था, जो एक स्पोर्ट्स कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया। वहीं अभिनेता की आगामी फिल्मों की बात करें, तो उन्हें रजनीकांत अभिनीत 'कुली' में देखा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed