फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Aamir Khan Urmila Matondkar Starrer Rangeela Set To Re Release In Theaters After 30 Years From 28th November

30 साल बाद फिर सिनेमाघरों में दस्तक देगी आमिर खान की ‘रंगीला’, जानें कब री-रिलीज हो रही है फिल्म

Tue, 28 Oct 2025 04:43 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 28 Oct 2025 04:43 PM IST
सार

Rangeela Re-Release: रामगोपाल वर्मा की फिल्म ‘रंगीला’ को आप एक बार फिर सिनेमाघरों में देख सकते हैं। जानिए कब सिनेमाघरों में फिर से दस्तक देने को तैयार है फिल्म?

विज्ञापन
Aamir Khan Urmila Matondkar Starrer Rangeela Set To Re Release In Theaters After 30 Years From 28th November
रंगीला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आमिर खान, उर्मिला मातोंडकर और जैकी श्रॉफ स्टारर सुपरहिट फिल्म ‘रंगीला’ एक बार फिर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। अपनी रिलीज के ठीक 30 साल बाद ‘रंगीला’ सिनेमाघरों में वापसी कर रही है। इस बार दर्शक इस फिल्म को नए 4K HD रीस्टोर्ड वर्जन में देखे सकेंगे।

विज्ञापन

28 नवंबर को होगी री-रिलीज
रामगोपाल वर्मा द्वारा निर्देशित ‘रंगीला’ 28 नवंबर को सिनेमाघरों में री-रिलीज होगी। रंगीला साल 1995 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। एआर रहमान के संगीत से सजी इस फिल्म में शहरी महत्वाकांक्षाओं और सपनों को दिखाया गया था। फिल्म की कहानी उस वक्त काफी पसंद की गई थी और ‘रंगीला’ बॉक्स ऑफिस पर भी सफल रही थी। अब मेकर्स एक बार फिर ‘रंगीला’ से उसी सफलता की उम्मीद कर रहे हैं।

विज्ञापन

यह है रंगीला की कहानी
‘रंगीला’ एक लव ट्रायंगल है। जिसमें उर्मिला मातोंडकर का किरदार मिली हीरोइन बनना चाहता है, जबकि आमिर खान का किरदार मुन्ना एक अनाथ है जो मिली का दोस्त है। मुन्ना ब्लैक में फिल्मों के टिकट बेचता है। फिर मिली पहले जूनियर आर्टिस्ट के तौर पर काम करती है। बाद में जैकी श्रॉफ के किरदार राज कमल की मदद से जो कि एक बड़ा अभिनेता है, वो मिली को ‘रंगीला’ नाम की फिल्म में हीरोइन के लिए ऑडिशन दिलवाता है। इसके बाद जैसे-जैसे मिली हीरोइन बनने लगती है वैसे-वैसे राज कमल और मुन्ना दोनों ही मिली से प्यार करने लगते हैं। इसके बाद शुरू होती है त्रिकोणीय प्रेम कहानी।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः सतीश शाह के निधन की असली वजह का चला पता, किडनी फेल होने से नहीं गई जान; राजेश कुमार ने किया खुलासा

‘रंगीला’ को मिले थे कई अवॉर्ड
रिलीज के वक्त ‘रंगीला’ बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। वहीं फिल्म के गाने भी उस वक्त काफी लोकप्रिय हुए थे। फिल्म के लिए एआर रहमान को सर्वश्रेष्ठ संगीतकार, राम गोपाल वर्मा को बेस्ट स्टोरी और जैकी श्रॉफ को सपोर्टिंग एक्टर के लिए फिल्मफेयर का अवॉर्ड भी मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed