फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Aamir Khan will appear in rajinikanth film coolie after sitaare zameen par

Aamir Khan: 'सितारे जमीन पर' के बाद रजनीकांत की फिल्म में नजर आएंगे आमिर खान, एक्टर ने खुद किया खुलासा

Thu, 12 Jun 2025 03:33 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 12 Jun 2025 03:33 PM IST
सार

Aamir Khan In Coolie: अपनी अपकमिंग फिल्म 'सितारे जमीन पर' के प्रमोशन में बिजी आमिर खान जल्द ही साउथ की एक फिल्म में नजर आएंगे। उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया है।

विज्ञापन
Aamir Khan will appear in rajinikanth film coolie after sitaare zameen par
आमिर खान, रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आमिर खान इन दिनों फिल्म 'सितारे जमीन पर' के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। दर्शकों को आमिर खान की फिल्म का बेस्ब्री से इंतजार है। फिल्म 20 जून को रिलीज होने वाली है। हाल ही में आमिर खान ने बताया है कि वह 'सितारे जमीन पर' के बाद किस फिल्म में नजर आएंगे। आइए इस बारे में जानते हैं।

विज्ञापन

कुली में नजर आएंगे आमिर खान
आमिर खान ने जूम टीवी के साथ बातचीत में बताया है कि वह रजनीकांत की फिल्म 'कुली' में नजर आएंगे। आमिर खान ने बताया है कि वह इस फिल्म में कैमियो रोल करेंगे। आमिर खान के मुताबिक वह रजनीकांत के इतने बड़े फैन हैं कि उन्होंने स्क्रिप्ट भी नहीं पढ़ी और उस रोल के लिए हां बोल दिया। 

यह खबर भी पढ़ें: Aamir Khan: क्या महाभारत होगी आमिर खान की आखिरी फिल्म? संन्यास लेने की अफवाहों पर अभिनेता ने दी ये प्रतिक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन

Aamir Khan will appear in rajinikanth film coolie after sitaare zameen par
फिल्म कुली में नजर आएंगे रजनीकांत - फोटो : एक्स

इस तारीख को रिलीज होगी 'कुली'
साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म कुली को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। यह फिल्म एक्शन थ्रिलर फिल्म है। फिल्म का निर्देशन लोकेश कनगराज कर रहे हैं। आईएमडी के मुताबिक यह फिल्म 14 अगस्त 2025 को रिलीज होने वाली है। पहले खबरें थीं कि इस फिल्म में आमिर खान नजर आ सकते हैं लेकिन अब आमिर खान ने खुद इस बात से पर्दा हटा दिया है।

विज्ञापन

सितारे जमीन पर के बारे में
सिनेमाघरों में आने को तैयार फिल्म 'सितारे जमीन पर' में आमिर खान ने एक बॉस्केटबॉल कोच की भूमिका निभाई है। इस फिल्म में वह 10 दिव्यांग बच्चों को बॉस्केटबॉल सिखाएंगे। फिल्म में जेनेलिया देशमुख भी होंगी। यह फिल्म स्पैनिश फिल्म चैंपियंस की रीमेक है। इस फिल्म से अरुष दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, संवित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहनी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर हिंदी सिनेमा में डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म 20 जून को रिलीज होने वाली है।
बताया जाता है कि आमिर खान इस फिल्म की रिलीज के बाद दादा साहब फाल्के की बायोपिक पर काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed