Amitabh Bachchan: अभिषेक बच्चन ने पिता अमिताभ को दी खास अंदाज में बधाई, बोले- ‘बॉस वापस आ गया’; जानें वजह
Abhishek Bachchan Congratulates Amitabh Bachchan: हाल ही में अभिषेक बच्चन ने 'कौन बनेगा करोड़पति' के नए सीजन का प्रोमो शेयर करते हुए पिता अमिताभ बच्चन को खास अंदाज में बधाई दी है। आइए जानते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन कौन बनेगा करोड़पति शो का 17वां सीजन लेकर आ रहे हैं, जो जल्द शुरू होने वाला है। बीते मंगलवार को इस शो का नया प्रोमो रिलीज हुआ, जिसे अभिषेक बच्चन ने शेयर करते हुए अपने पिता बिग बी को शानदार तरीके से बधाई दी है। चलिए जानते हैं कि अभिषेक ने क्या लिखा।
अभिषेक बच्चन ने पिता को कहा बॉस
बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ने अपने एक्स अकाउंट पर 'केबीसी' के 17वें सीजन का नया प्रोमो शेयर किया है, जो मंगलवार को रिलीज हुआ था। इसे साझा करते हुए अभिनेता ने अपने पिता अमिताभ बच्चन की तारीफ करते हुए ट्वीट भी किया। उन्होंने लिखा, ‘द बॉस, वापस आ गया है।’ इसके साथ ही अभिषेक ने प्रोमो में बोला गया एक डायलॉग भी लिखा, ‘केबीसी के साथ ऐपिनमेंट, ऐपिनमेंट। अंग्रेजी बोलता है।’
THE BOSS!!!
He’s back!!!
KBC ke saath apinment, apinment. Englis bolta hai! 💪🏽#KBC2025 pic.twitter.com/rcDxPMDMSqविज्ञापन विज्ञापन— Abhishek 𝐁𝐚𝐜𝐡𝐜𝐡𝐚𝐧 (@juniorbachchan) July 15, 2025
क्या है शो का नया प्रोमो?
मंगलवार को 'केबीसी' के आगामी 17वें सीजन का नया प्रोमो रिलीज हुआ। इसमें दिखाया जाता है कुछ लोग रेस्तरां में खाना खाने आए हैं और वहां मौजूद होटल की मैनेजर को वेटर कहकर मजाक उड़ाते हैं और उससे मंचूरियन लाने के लिए कहते हैं। इस पर होटल की मैनेजर उन्हें मंचूरियन के आविष्कार की पूरी जानकारी देते हुए उन सभी की बोलती बंद कर देती है। इसके बाद अमिताभ बच्चन बताते हैं कि वो 11 अगस्त से केबीसे शो को लेकर आ रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Viral Video: आमिर खान के नक्शेकदम पर निकले उनके भाई, अब वो भी करेंगे ये काम; वीडियो देख फैंस को याद आई ‘मेला’
अभिषेक बच्चन का वर्कफ्रंट
अभिषेक बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार हालिया रिलीज फिल्म ‘कालीधर लापता’ में नजर आए हैं। इसके अलावा अभिनेता को इससे पहले ‘हाउसफुल 5’ में देखा गया था।