फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Abhishek Bachchan missed Aishwarya Rai cousin Sagar Shetty birthday bash netizens recats amid Divorce Rumours

Abhishek Bachchan: ऐश्वर्या के चचेरे भाई के जन्मदिन पार्टी में नहीं दिखे अभिषेक, तेज हुईं तलाक की अफवाहें

Wed, 23 Oct 2024 09:15 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Wed, 23 Oct 2024 09:15 PM IST
सार

Aishwarya Rai Divorce Rumours:बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के बीच मतभेद की अफवाहों के बीच अभिनेत्री के चचेरे भाई सागर शेट्टी की जन्मदिन पार्टी से जुड़ी तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिन पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

विज्ञापन
Abhishek Bachchan missed Aishwarya Rai cousin Sagar Shetty birthday bash netizens recats amid Divorce Rumours
सागर शेट्टी के जन्मदिम पार्टी में आराध्या और ऐश्वर्या - फोटो : इंस्टाग्राम @aishwarya_rai_hub

विस्तार

अभिषेक बच्चन से ऐश्वर्या राय बच्चन के तलाक से संबंधित अफवाहें लगातार बढ़ती जा रही हैं, लेकिन अब तक इसे लेकर दोनों ने कोई बयान नहीं दिया है। ऐश्वर्या इन दिनों अपनी बेटी आराध्या के साथ घूमती नजर आ रही हैं। हाल में ही वो अपने चचेरे भाई सागर शेट्टी की जन्मदिन पार्टी में शामिल हुईं। इससे जुड़ी तस्वीरें बाहर आने के बाद अटकलों का बाजार और बढ़ गया और रेडिट पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देने लगे। 

विज्ञापन


सागर शेट्टी की जन्मदिन पार्टी की तस्वीरें में नजर नहीं आए अभिषेक
इन तस्वीरों में ऐश्वर्या के साथ अभिषेक बच्चन नजर नहीं आ रहे हैं, जिसे लेकर रेडिट पर लोगों ने कई तरह की प्रतिक्रियाएं साझा की हैं। कुछ लोगो ने ऐश्वर्या और आराध्या की सादगी की तारीफ की। वहीं, कुछ अन्य लोगों ने असफल शादियों को सामान्य बनाने की बात कही। एक फैन ने लिखा, "मुझे बहुत अच्छा लगा कि सभी ने बहुत सादगी से कपड़े पहने हैं, कुछ भी बहुत ज्यादा दिखावा नहीं किया है।"  वहीं एक अन्य फैन ने लिखा, "सभी बहुत वास्तविक, सामान्य और जमीन से जुड़े नजर आ रहे हैं।" एक और फैन ने लिखा, "हमें असफल विवाह और तलाक को सामान्य बनाने की आवश्यकता है। केवल दिखावे के लिए दुखी होने के बावजूद साथ रहने से बेहतर है खुशी-खुशी बच्चों का सह-पालन करना।" हालांकि, कुछ लोगों ने ये भी कहा कि ये पूरी तरह से उनका अपना और निजी फैसला है और लोगों को उनके निजता का सम्मान करना चाहिए। 
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by AISHWARYA RAI JOINT (@aishwarya.rai.joint)

विज्ञापन
विज्ञापन


Bobby Deol: बॉबी देओल ने अपनी दूसरी पारी को लेकर साझा किए विचार, कहा- कड़ी मेहनत किस्मत में बदलती है
अनंत अंबानी की शादी में ऐश्वर्या के अकेले पहुंचने से शुरू हुई थीं अफवाहें
बता दें कि ऐश्वर्या और बच्चन परिवार के बीच तनाव की अफवाहें जुलाई 2024 में अनंत अंबानी की शादी के दौरान उड़नी शुरू हुई थीं। इस शादी में ऐश्वर्या और उनकी बेटी आराध्या शादी के लिए अलग से पहुंची थीं, जबकि बाकी बच्चन परिवार के सदस्य अलग से पहुंचे थे। इनमें अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, अभिषेक, श्वेता, अगस्त्य नंदा और नव्या नवेली शामिल थे। दोनों के अलग -अलग आने को लेकर सोशल मीडिया पर बच्चन परिवार में मतभेद होने की अफवाहों ने जोर पकड़ लिया, जो लगातार जारी है। 
Salaar 2: प्रभास ने जन्मदिन पर शुरू की 'सलार 2-शौर्यंगा पर्वम' की शूटिंग, प्रशांत नील के साथ फिर मचाएंगे धमाल
'आई वांट टू टॉक' में नजर आएंगे अभिषेक
बताते चलें कि अभिषेक ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म 'आई वांट टू टॉक' का अनाउंसमेंट वीडियो शेयर किया है। इस फिल्म का निर्देशन शूजित सरकार कर रहे हैं। फिल्म 22 नवंबर को रिलीज होने वाली है। आज, बुधवार को जया बच्चन की मां और अभिषेक बच्चन की दादी की मौत की अफवाहें तेजी से फैल गई थीं, जिसके बाद बच्चन परिवार के करीबी लोगों द्वारा साफ किया गया कि वो स्वस्थ हैं और उन्हे स्वास्थ्य संबंधी समस्या के उपचार के लिए अस्पताल लाया गया था। 
Bagheera: 'बघीरा' को लेकर श्रीमुरली ने फैंस से किया ये खास अनुरोध, तेलुगु दर्शकों से भी जताई प्यार की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed