फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Abhishek Bachchan or Shweta Bachchan who will inherit the amitabh Bachchan property

Amitabh Bachchan: अमिताभ के बाद कौन होगा उनकी जायदाद का असली हकदार, एक्टर ने खुद किया खुलासा

Tue, 10 Jun 2025 12:00 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 10 Jun 2025 12:00 AM IST
सार

Amitabh Bachchan Property: अमिताभ बच्चन की एक बेटी है और एक बेटा है। ऐसे में अमिताभ बच्चन ने बताया है कि उनकी जायदाद किसको मिलेगी।

विज्ञापन
Abhishek Bachchan or Shweta Bachchan who will inherit the amitabh Bachchan property
परिवार के साथ अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अमिताभ बच्चन की फिल्म 'हाउसफुल 5' बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। इसलिए अभिषेक बच्चन सुर्खियों में हैं। इस बीच अभिषेक बच्चन को लेकर अमिताभ बच्चन का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है। अमिताभ बच्चन और जया बच्चन अक्सर कहते हैं कि उन्होंने अपने दोनों बच्चों अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन की बराबरी से परवरिश की है। ऐसे में अमिताभ बच्चन ने बताया है कि उनके बाद उनकी संपत्ति का असली हकदार कौन होगा।

विज्ञापन

इस तरह जायदाद का बंटवारा करेंगे अमिताभ बच्चन
साल 2011 में रेडिफ से बातचीत में अमिताभ बच्चन ने कहा था 'जब मेरा निधन हो जाएगा, तब जो भी मेरे पास बचेगा उसमें से आधा मेरे बेटे और बेटी में बंटेगा। इसमें कोई भेदभाव नहीं होगा। जया और मैंने बहुत पहले ही इस बात पर फैसला कर लिया था। हर कोई कहता है कि बेटी पराया धन होती है। वह पति के घर जाती है लेकिन मेरी नजर में वह मेरी बेटी है। उसके भी वही हक हैं जो अभिषेक के हैं।'

यह खबर भी पढ़ें: Tripti Dimri: 'स्पिरिट' में दीपिका पादुकोण की जगह लेने के बाद तृप्ति डिमरी ने दिखाए टोंड एब्स, देखें तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

Abhishek Bachchan or Shweta Bachchan who will inherit the amitabh Bachchan property
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan

अमिताभ बच्चन के पास है प्रॉपर्टी
इंडिया रिच लिस्ट के मुताबिक अमिताभ बच्चन और उनके परिवार के पास लगभग 1600 करोड़ की संपत्ति है। एक रिपोर्ट के मुताबिक अमिताभ बच्चन ने अपना पुराना घर प्रतीक्षा को अपनी बेटी श्वेता बच्चन को दे दिया है। इसकी कीमत लगभग 50 करोड़ थी। उनके पास मुंबई, अयोध्या, पावना और पुणे में कई दूसरी प्रॉपर्टी भी हैं।

विज्ञापन

अमिताभ बच्चन का काम
फिलहाल अमिताभ बच्चन अपने बंगला 'जलसा' में रहते हैं। काम की बात करें तो अमिताभ बच्चन हाल ही में फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में नजर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed