फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Abhishek Bachchan remember when he first time met with Aishwarya Rai says she could not understood

Abhishek Bachchan: अभिषेक से पहली मुलाकात पर हुआ था कुछ ऐसा कि आज भी हंसती हैं ऐश्वर्या, एक्टर ने किया खुलासा

Thu, 12 Jun 2025 02:50 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 12 Jun 2025 02:50 PM IST
सार

Abhishek Bachchan Aishwarya Rai: अभिषेक बच्चन जब पहली बार ऐश्वर्या राय से मिले थे, तो ऐश्वर्या राय का कैसा रिएक्शन था, इस बारे में अभिषेक ने बताया है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Abhishek Bachchan remember when he first time met with Aishwarya Rai says she could not understood
ऐश्वर्या के साथ अभिषेक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन बॉलीवुड के सबसे ज्यादा चर्चित जोड़ों में से एक हैं। दोनों ने साल 2007 में धूमधाम से शादी की थी। तब से दोनों एक साथ हैं। वह दोनों एक दूसरे का पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों तरह से साथ देते हैं। उनका रिश्ता तब से और मजबूत हुआ है जबसे दोनों ने अपनी बेटी आराध्या का स्वागत किया है। एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने बताया है कि जब वह ऐश्वर्या से मिले थे उनका रिएक्शन कैसा था।

विज्ञापन

ऐश्वर्या से फिल्म के सेट पर मिले थे अभिषेक
साल 2021 में अभिषेक बच्चन ने द रणवीर शो में खुलासा किया कि जब वह पहली बार ऐश्वर्या से मिले थे, तो वह उनकी कही बात नहीं समझ पाईं थीं। अभिषेक ऐश्वर्या से पहली बार 'और प्यार हो गया' के सेट पर मिले थे। अभिषेक ने बताया 'मेरे दोस्त बॉबी देओल अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। मैं भी उसी जगह पर था, मैं उसे हाई कहने गया। उन्होंने मुझे डिनर के लिए बुलाया, तभी मैं पहली बार ऐश्वर्या से मिला।' यह बहुत साधारण था लेकिन दोनों के लिए यह लम्हा यादगार बन गया।

यह खबर भी पढ़ें: Amitabh Bachchan: अमिताभ के बाद कौन होगा उनकी जायदाद का असली हकदार, एक्टर ने खुद किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन

Abhishek Bachchan remember when he first time met with Aishwarya Rai says she could not understood
ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@aishwaryaraibachchan_arb

अभिषेक को समझने में ऐश्वर्या को हुई दिक्कत
उस लम्हे को याद करते हुए अभिषेक बच्चन ने यह माना कि ऐश्वर्या को उन्हें समझने में दिक्कत हुई। उन्होंने कहा 'जब भी वह इसके बारे में बात करती हैं, वह मजाक में कहती हैं 'जो कुछ तुम कह रहे थे उसमें से मैं एक शब्द भी नहीं समझ पा रही थी। मुझे उस वक्त ऊंचा सुनाई दे रहा था।'' अभिषेक ने बताया कि उनकी पढ़ाई बोस्टन में हुई थी। उनकी एक्टिंग की ट्रेनिंग अंग्रेजी में हुई थी। इसीलिए शायद उनकी भाषा किसी को समझ में नहीं आ रही थी।

विज्ञापन

अभिषेक बच्चन का वर्कफ्रंट
अभिषेक बच्चन के काम की बात करें तो अभिषेक बच्चन 'हाउसफुल 5' के साथ बड़े पर्दे पर आए हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इससे पहले अभिषेक बच्चन नोरा फतेही के साथ 'बी हैप्पी' फिल्म में नजर आए थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed