फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Abhishek Bachchan Shoojit Sircar I Want To Talk poster says pot belly is normal film to release on 22 november

Abhishek Bachchan: 'आई वांट टू टॉक' का नया पोस्टर जारी, तोंद के बारे में खुलकर बात करते दिखे अभिषेक बच्चन

Fri, 25 Oct 2024 01:47 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 25 Oct 2024 01:47 PM IST
सार

शूजीत सरकार द्वारा निर्देशित आगामी फिल्म 'आई वांट टू टॉक' के पोस्टर में अभिषेक बच्चन ने रूढ़िबद्ध धारणाओं को तोड़ने की बात की और अपनी तोंद को सामान्य बताया। 
 

विज्ञापन
Abhishek Bachchan Shoojit Sircar I Want To Talk poster says pot belly is normal film to release on 22 november
'आई वांट टू टॉक' - फोटो : इंस्टाग्राम: @bachchan

विस्तार

अभिनेता अभिषेक बच्चन ने निर्देशक शूजित सरकार के साथ मिलकर अपनी आगामी फिल्म 'आई वांट टू टॉक' बनाई है। नवंबर 2024 में रिलीज होने वाली इस फिल्म का पोस्टर 25 अक्तूबर को जारी किया गया। फिल्म के पोस्टर में अभिषेक अपने बढ़े हुए पेट को सामान्य बताते नजर आए।

विज्ञापन

अभिषेक ने साझा किया पोस्टर
'आई वांट टू टॉक' के पोस्टर में अभिषेक बच्चन ने लॉन्ग कोट और कार्टून प्रिंटेड पैंट पहनी थी, जो आमतौर पर घर पर पहनी जाती है। हालांकि, पहली बार अभिनेता को एक मोटी तोंद दिखाते हुए देखा गया। इस पर सर्जरी के निशान थे। अभिषेक ने पोस्टर साझा करते हुए लिखा, 'बोलने के लिए तो बहुत कुछ है, लेकिन फिर भी एक तस्वीर हजार शब्द बोलती है। 'आई वांट टू टॉक' सिनेमाघरों में 22 नवंबर को आएगी।'
Kiara Advani: दिनेश विजान की कॉमेडी फिल्म में नजर आएंगी कियारा आडवाणी? मुलाकात के बाद अटकलें तेज
 

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म की कहानी की झलकियां
दो दिन पहले अभिषेक ने फिल्म में क्या-क्या होगा, इसकी एक झलक साझा की थी। इसे साझा करते हुए उन्होंने लिखा, 'हम सभी एक ऐसे व्यक्ति को जानते हैं, जो बात करने के लिए जीता है। यह एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है, जो हमेशा जीवन के उज्जवल पक्ष को देखता है, चाहे जीवन में उसके सामने कोई भी चुनौती क्यों न आए। उस व्यक्ति को टैग करें, जिसे आप जानते हैं कि वह बात करने के लिए जीता है।'

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
जारी हुए नए पोस्टर पर प्रशंसक भी अपनी प्रतिक्रिया साझा कर रहे हैं। कई लोगों ने फिल्म के रिलीज होने को लेकर उत्साह साझा किया। राइजिंग सन फिल्म्स और किनो वर्क्स द्वारा निर्मित 'आई वांट टू टॉक' फिल्म 22 नवंबर को दुनिया भर में रिलीज होने वाली है। पहले इसे 15 नवंबर को रिलीज किया जाना था। अभिषेक बच्चन की बात करें तो उन्हें आखिरी बार 'घूमर' में देखा गया था।
Box Office Report: बॉक्स ऑफिस से 'जिगरा' की होने वाली है छुट्टी, 'देवरा' और 'विक्की विद्या' की भी सांसें फूली 
संबंधित वीडियो 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed