फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   abhishek chaubey on sushant singh rajput sonchirriya and risk in cinema today

‘सुशांत ने जो जोखिम लिया था वो आज कोई नहीं लेगा', आज के दौर के सिनेमा पर बोले निर्देशक अभिषेक चौबे

Wed, 14 Jan 2026 10:05 PM IST
आकाश खरे एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश खरे Updated Wed, 14 Jan 2026 10:05 PM IST
सार

फिल्म ‘सोनचिड़िया’ फेम निर्देशक अभिषेक चौबे ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में फिल्म और सुशांत सिंह राजपूत पर बात की। अभिषेक ने इस इंटरव्यू में आज के दौर के सिनेमा और कलाकारों के रिस्क लेने की ताकत पर भी चर्चा की।

विज्ञापन
abhishek chaubey on sushant singh rajput sonchirriya and risk in cinema today
सुशांत सिंह राजपूत और अभिषेक चौबे - फोटो : X

विस्तार

2019 में रिलीज हुई अभिषेक चौबे की फिल्म ‘सोनचिड़िया’ में बीहड़ इलाके की सच्चाई दिखाई गई थी। इस फिल्म को क्रिटिक्स ने तो सराहा था पर बॉक्स ऑफिस पर यह फ्लॉप रही थी। अब निर्देशक चौबे ने अपनी इस फिल्म पर चर्चा करते हुए बताया की अगर आज के वक्त में इस प्रोजेक्ट पर काम होता तो यह फिल्म कभी बन ही नहीं पाती।

विज्ञापन

आज के दौर में रिलीज होना मुश्किल

हाल में स्क्रीन को दिए इंटरव्यू में अभिषेक ने फिल्म पर बात करते हुए कहा, ‘एक वक्त था जब अभिनेता किसी किरदार की वास्तविकता दिखाने के लिए जोखिम लेते थे। अगर ‘सोनचिड़िया’ आज के समय में बनती तो इसका बन पाना और बनाकर रिलीज कर पाना दोनों ही मुश्किल था। अब वो दर्शक भी नहीं हैं जो इस तरह की फिल्में पसंद करते हों।’ बता दें कि इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल में थे।

विज्ञापन



अभिनेता नहीं लेते क्रिएटिव रिस्क

इंटरव्यू में आगे अभिषेक ने कहा, ‘आज के दौर में अगर हम यह फिल्म बनाने जाएंगे तो हमें एक्टर ही नहीं मिलेंगे। ‘सोनचिड़िया’ उस दौर की आखिरी फिल्म है जब दर्शक को ऐसी फिल्मों की भूख थी। पंद्रह से बीस साल पहले लोग वास्तविकता से जुड़ी फिल्में देखने आते थे। उस समय फिल्ममेकर्स के लिए भी मौके हुआ करते थे। आज ‘सोनचिड़िया’ उस तरह रिलीज नहीं हो सकती, जैसे निर्देशक चाहें।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

‘फंड जोड़कर बन भी जाती तो…’

वहीं फिल्म के सह-लेखक सुदीप शर्मा ने कहा, ‘आज इस फिल्म को बनाने के लिए कोई दस रुपए भी नहीं देता। अगर फंड जोड़कर किसी तरह यह फिल्म बन भी जाती तो दर्शकों इसे देखने सिनेमा हाॅल तक नहीं आते।’



फिल्म ने दुनियाभर में की थी इतनी कमाई

अभिषेक चौबे निर्देशित फिल्म ‘सोनचिड़िया’ में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत, भूमी पेडनेकर, आशुतोष राणा और मनोज बाजपेयी जैसे कलाकारों ने काम किया था। फिल्म में 1975 के दौर में चंबल के डकैतों की कहानी बयां की गई थी। रिलीज के वक्त 30 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में मात्र 8.50 करोड़ रुपए कमाए थे। हालांकि, गुजरते वक्त के साथ इसे कल्ट का दर्जा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed