Abhishek-Aishwarya: एयरपोर्ट पर साथ दिखे अभिषेक, जया और श्वेता, यूजर ने कहा- ऐश्वर्या के बिना परिवार अधूरा
अभिषेक बच्चन, जया बच्चन और श्वेता बच्चन को मगंलवार मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया। इस वीडियो के सामने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ऐश्वर्या राय की गैर मौजूदगी को लेकर सवाल पूछ रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के तलाक की अफवाहों को लगातार हवा मिल रही है। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में दोनों के अलग-अलग पहुंचने के बाद से अभी तक कई बार दोनों के रिश्ते में दूरी की अफवाह उड़ चुकी है। इसी बीच अभिषेक बच्चन, जया बच्चन और श्वेता बच्चन के मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ दिखने के बाद इन अफवाहों को फिर से बल मिल गया है।
Nani: अभिनेता नानी ने कमल हासन को बताया सिनेमा के लिए उपहार, अमिताभ बच्चन को कहा अपनी सबसे बड़ी प्रेरणा
सोशल मीडिया यूजर्स ने पूछे सवाल
मंगलवार रात को अभिषेक बच्चन, जया बच्चन और श्वेता बच्चन मुंबई एयरपोर्ट से बाहर जाते हुए दिखाई दिए। इसी बीच पैपराजी ने उन्हें कैमरे में कैद कर लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आया तो यूजर्स ने सवाल दागने शुरू कर दिए, जिनमें से अधिकतर यही जानना चाह रहे थे कि आखिर ऐश्वर्या कहां हैं?
'ऐश्वर्या और आराध्या के बिना परिवार अधूरा'
इस वीडियो के कमेंट बॉक्स में कई यूजर्स ऐश्वर्या की गैर मौजूदगी से जुड़ा सवाल पूछते हुए दिखाई दिए। एक यूजर ने लिखा कि बच्चन परिवार ऐश्वर्या और आराध्या के बिना अधूरा है। एक अन्य ने अभिषेक से सवाल करते हुए लिखा कि ऐश्वर्या कहां हैं?
Emergency: 'पहली बार ऑटो रिक्शा से टकराई फिर पुलिस जीप को मारी टक्कर', कंगना ने बताया क्यों छोड़ी ड्राइविंग?
साल 2007 में की थी शादी
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने साल 2007 में शादी की थी। दोनों ने गुरु, उमराव जान, ढाई अक्षर प्रेम के और रावण फिल्म में एक साथ काम किया है। पिछले दिनों तलाक की अफवाहों पर बॉलीवुड यूके मीडिया से बात करते हुए अभिषेक बच्चन ने कहा था कि उन्हें दुख है कि इस बात को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया। उन्होंने कहा था कि वो अभी भी शादीशुदा हैं।
Bollywood Stars: राजनीति में रहते हुए इन सितारों की फिल्मों ने मचाया धमाल, लिस्ट में जुड़ेगा अब कंगना का नाम