फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   According to reports Junior NTR to shoot for a fierce action sequence with 40 men for Hrithik Roshan

War 2: 40 लोगों के साथ वॉर 2 का एक्शन सीक्वेंस शूट करेंगे जूनियर एनटीआर? ऋतिक भी जल्द करेंगे साथ में शूटिंग

Tue, 22 Oct 2024 04:54 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 22 Oct 2024 04:54 PM IST
सार

रिपोर्ट के अनुसार, जूनियर एनटीआर आज यानी 22 अक्तूबर, 2024 से एक प्रमुख एक्शन सेट-पीस की शूटिंग के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, यह फिल्म के जरूरी सीन्स में से एक होगा, जो जूनियर एनटीआर को फिल्म में खलनायक के रूप में स्थापित करेगा।

विज्ञापन
According to reports Junior NTR to shoot for a fierce action sequence with 40 men for Hrithik Roshan
जूनियर एनटीआर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

ऋतिक रोशन, कियारा आडवाणी और जूनियर एनटीआर अयान मुखर्जी की वॉर 2 में स्क्रीन पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। फिल्म को लेकर उत्सुकता अभी से बढ़ रही है, वहीं यह पता चला है कि तेलुगु स्टार जूनियर एनटीआर आज यानी 22 अक्टूबर को मुंबई में 40 लोगों की भीड़ के साथ फिल्म के एक महत्वपूर्ण एक्शन सीन की शूटिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन


40 लोगों के साथ एक्शन-सीक्वेंस शूट कर रहे हैं जूनियर एनटीआर
मिड-डे में की रिपोर्ट के अनुसार, जूनियर एनटीआर आज यानी 22 अक्तूबर, 2024 से एक प्रमुख एक्शन सेट-पीस की शूटिंग के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, यह फिल्म के जरूरी सीन्स में से एक होगा, जो जूनियर एनटीआर को फिल्म में खलनायक के रूप में स्थापित करेगा। यह एक्शन  सीक्वेंस अंधेरी के यशराज स्टूडियो में शूट किया जाएगा।
विज्ञापन


तीन दिनों तक चलेगी शूटिंग
एक सूत्र ने बताया, "अयान चाहते थे कि जूनियर एनटीआर का सोलो सीन इस तरह से डिजाइन किया जाए कि यह किरदार की असली ताकत को बाहर लेकर आए। एक्शन कोरियोग्राफर ने एक ऐसे सीन की योजना बनाई है, जिसमें जूनियर एनटीआर 40 लोगों के गिरोह से भिड़ते हुए दिखाई देंगे। टीम ने स्टूडियो के अंदर सेट पर सुबह-सुबह शूटिंग शुरू कर दी और अगले तीन दिनों तक यहीं शूटिंग करेगी।"
विज्ञापन
विज्ञापन


 ऋतिक रोशन के साथ भी शूट होगा सीन
खबरों की मानें तो, ऋतिक रोशन इस सप्ताह के अंत में टीम में शामिल होंगे और निर्देशक दोनों सितारों के साथ एक और एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग करेंगे। बता दें कि कुछ दिन पहले ही जूनियर एनटीआर को मुंबई आते हुए देखा गया था। पैपराजी के शेयर किए गए वीडियो में, पैन-इंडियन स्टार ने दूर से ही कैमरे को हाथ हिलाकर इशारा किया और जाने से पहले अपनी तस्वीरें क्लिक कराईं। अभिनेता ने विनम्रतापूर्वक मीडिया को इशारा किया कि उन्हें देर हो रही है और कार्यक्रम स्थल से बाहर निकल गए।
 

Meiyazhagan TT release: कार्ति की 'मेयाझगन के लिए खत्म हुआ फैंस का इंतजार, इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed