फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Action films of Bollywood actress Kangana Ranaut, Alia Bhatt, Deepika Padukone did not get success in theaters

Flop action films of actress: नामी बॉलीवुड एक्ट्रेस ने आजमाया एक्शन में हाथ, लेकिन किस्मत ने नहीं दिया साथ

Fri, 18 Oct 2024 07:02 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 18 Oct 2024 07:02 PM IST
विज्ञापन
Action films of Bollywood actress Kangana Ranaut, Alia Bhatt, Deepika Padukone did not get success in theaters
आलिया भट्ट, कंगना रनोत, माधुरी दीक्षित, सोनाक्षी सिन्हा, - फोटो : अमर उजाला

आलिया ने अपने अब तक के एक्टिंग करियर में अलग-अलग तरह की भूमिकाएं की हैं। पिछले साल वह एक हॉलीवुड एक्शन थ्रिलर स्पॉय फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' में भी नजर आई थीं। इस फिल्म में उनका रोल बहुत बड़ा नहीं था और उन्हें एक्शन करने का मौका भी नहीं मिला था। लेकिन हालिया रिलीज 'जिगरा' पूरी तरह से एक एक्शन फिल्म थी, जिसके जरिए आलिया को बड़े पर्दे पर एक्शन स्किल्स दिखाना का मौका मिला। रिलीज से पहले इस फिल्म से समीक्षकों को, दर्शकों को बड़ी उम्मीद थी। लेकिन अब कहानी कुछ और ही है। आलिया की एक्शन फिल्म 'जिगरा' का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है। आलिया के अलावा कई और एक्ट्रेस भी हैं, जिन्होंने एक्शन फिल्मों में अपना दम दिखाया लेकिन किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया। एक नजर चार नामी एक्ट्रेस की फ्लॉप एक्शन फिल्मों पर। 

विज्ञापन

Action films of Bollywood actress Kangana Ranaut, Alia Bhatt, Deepika Padukone did not get success in theaters
कंगना रनोत - फोटो : इंस्टाग्राम-@kanganaranaut

कंगना रनोत
कंगना रनोत वैसे तो बहुत टैलेंट एक्ट्रेस हैं और अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी हैं। कई नेशनल अवॉर्ड भी उनके नाम हैं। लेकिन कंगना को भी एक्शन फिल्म करने पर असफलता का मुंह देखना पड़ा। साल 2022 में आई उनकी एक्शन थ्रिलर फिल्म 'धाकड़' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हुई। फिल्म में कंगना ने बेहतरीन एक्शन सीन दिए थे, एक्टिंग भी उन्होंने अच्छी ही की थी। इन सब बातों के बावजूद कंगना की यह फिल्म दर्शकों को थिएटर तक लाने में कामयाब ना हो सकी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Action films of Bollywood actress Kangana Ranaut, Alia Bhatt, Deepika Padukone did not get success in theaters
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम-@aslisona

सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा अपने अब तक के एक्टिंग करियर में काफी एक्सपेरिमेंट कर चुकी हैं। वह भी अलग तरह के किरदार करने की कोशिश करती हैं। ऐसी ही एक कोशिश सोनाक्षी ने एक्शन थ्रिलर फिल्म 'अकीरा(2016)' के जरिए भी की थी। इसमें उन्होंने खूब मार-धाड़ की थी। इसके बावजूद सिर्फ सोनाक्षी के नाम पर दर्शक फिल्म 'अकीरा' को देखने थिएटर नहीं आए। इस तरह एक्शन फिल्मों में हाथ आजमाना सोनाक्षी के लिए फायदे का सौदा नहीं रहा और उनकी फिल्मों की लिस्ट में एक फ्लॉप फिल्म जुड़ गई। 

विज्ञापन

Action films of Bollywood actress Kangana Ranaut, Alia Bhatt, Deepika Padukone did not get success in theaters
माधुरी दीक्षित - फोटो : इंस्टाग्राम@madhuridixitnene

माधुरी दीक्षित   
माधुरी दीक्षित एक मंझी हुईं कलाकार हैं। शादी के बाद वह बॉलीवुड में बहुत कम फिल्में करने लगीं। साल 2014 में उन्होंने एक एक्शन ड्रामा फिल्म 'गुलाब गैंग' में काम किया था। इस फिल्म में जूही चावला भी उनके साथ थीं। लेकिन इन दोनों बेहतरीन कलाकारों के होने के बावजूद भी फिल्म 'गुलाब गैंग' बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली और फ्लॉप साबित हुई।  

Action films of Bollywood actress Kangana Ranaut, Alia Bhatt, Deepika Padukone did not get success in theaters
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone

दीपिका पादुकोण 
दीपिका पादुकोण की बात की जाए तो उन्होंने एक्शन ड्रामा फिल्म 'रेस-2' और 'फाइटर' में काम किया था लेकिन इन फिल्मों में एक बड़ी स्टार कास्ट भी थी। इसलिए यह फिल्में सिर्फ दीपिका पादुकोण के नाम से नहीं चली बल्कि दूसरे कलाकारों के कारण भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। लेकिन जल्द ही दीपिका पादुकोण की फिल्म 'सिंघम अगेन' रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में दीपिका लेडी सिंघम के रोल में नजर आने वाली है। अब तक फिल्म का जो ट्रेलर रिलीज हुआ है, उसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी काफी ट्रोलिंग हुई है। लेकिन फिल्म के रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा कि दीपिका पादुकोण इस एक्शन फिल्म को हिट करा पाती हैं या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed